1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

 Published : May 10, 2022 02:48 pm IST,  Updated : May 10, 2022 02:48 pm IST

Vastu Tips: कई बार मेहनत के बाद भी हमें उचित फल नहीं मिलता है, अगर आपके घर में भी कंगाली छाई हुई है तो आप वास्तु के कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे घर में धन की कमी नहीं होगी। 

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PIXABAY

Highlights

  • बहुत से देवी-देवताओं के चित्र में आपने देखा होगा उनके एक हाथ में शंख होता है।
  • माता लक्ष्मी और कुबेर दोनों ही धन के देवता हैं।
  • श्री गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करने से घर से दरिद्रता का नाश होता है

Vastu Tips: जो लोग हिंदू धर्म को मानते हैं वो ये बात जानते हैं कि वास्तु शास्त्र का कितना महत्व है, इसे प्राचीन विज्ञान कहा जाता है। वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर बहुत मेहनत के बाद भी आपके घर में कंगाली छाई हुई है तो कुछ आसान वास्तु उपाय करके देखिए शायद आपकी परेशानी दूर हो जाए। ये सकारात्मक चीजें घर में रखने से बहुत ही पॉजिटिव असर होता है।

शंख

हिंदू धर्म में शंख का बहुत महत्व है, बहुत से देवी-देवताओं के चित्र में आपने देखा होगा उनके एक हाथ में शंख होता है, शंख पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक है। समुद्र मंथन से जो रत्न निकले थे उनमें से एक शंख भी था। शंख को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है। शंख घर में बजाना चाहिए इससे घर में पैसा आता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है घर में और कलह नहीं होती है।

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर 

माता लक्ष्मी और कुबेर दोनों ही धन के देवता हैं। दोनों की कृपा से घर में वैभव और ऐश्वर्य होता है। अगर लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर घर में रखेंगे तो घर में धन की कमी नहीं होगी। बिजनेस में मुनाफा होगा और आर्थिक तंगी भी दूर होती है। घर में लड़ाई-झगड़े भी नहीं होते हैं।

भगवान गणेश की प्रतिमा रखना

भगवान श्री गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करने से घर से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सकारात्मकता आती है। घर में सुख और शांति बनी रहती है और संकट खत्म हो जाते हैं। भगवान गणेश को संकटहर्ता कहा जाता है, इसलिए घर में धन-धान्य की कमी न हो इसके लिए घर में भगवान गणेश की प्रतिमा रखें।

नारियल

अगर आपके घर में पैसों की परेशासनी है तो नारियल में लाल चुनरी बांधकर पूजा वाले स्थान पर रखिए। माता लक्ष्मी इससे प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा से आपके घर को धन से भर देंगी। इससे गृह क्लेश भी घर में नहीं होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

इसे भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 10 May 2022: वृष राशि वाले जातकों को करियर में मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: इस दिशा में रखें फ्रिज, हो जाएंगे मालामाल, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल