1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इस दिशा में रखें फ्रिज, हो जाएंगे मालामाल, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

Vastu Tips: इस दिशा में रखें फ्रिज, हो जाएंगे मालामाल, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 09, 2022 08:42 pm IST,  Updated : May 09, 2022 08:44 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि फ्रिज को सही तरह से रखा जाए तो घर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: घर में रखी चीजों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कौन सी चीज किस दिशा में रखी है इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि ये चीजें हमारी खुशियों पर प्रभाव डालती हैं। सभी के घर में फ्रिज होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज का रख रखाव भी बेहद जरूरी है और इसे किस दिशा में रखना चाहिए इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट के पौधे,परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि फ्रिज को सही तरह से रखा जाए तो घर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है। ऐसा करने से घर से बीमारी भी कोसों दूर रहती हैं। आइए जानते हैं फ्रिज को किस दिशा में रखना चाहिए।

Chanakya Niti : छात्र-छात्राओं के लिए काम की हैं चाणक्य जी द्वारा बताई गई ये बातें, करियर में दिलाती हैं सफलता

वायव्य कोण और अग्नि कोण में रखें फ्रिज

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फ्रिज हमेशा वायव्य कोण यानी उत्तर पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। फ्रिज बिजली से चलने की वजह से इसे अग्नि कोण (दक्षिण और पूर्व दिशा) में फ्रिज रखा जा सकता है। फ्रिज का दरवाजा पूर्व दिशा की तरफ खुले तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में धन की हानि नहीं होती है। वास्तु के मुताबिक दक्षिण दिशा में फ्रिज को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर कर जाती है।

Shanivar Upay: शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन करें ये विशेष उपाय, शनिदेव हो जाएंगे प्रसन्न

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल