Shukra Gochar 2022: 23 मई से खुल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी
। शुक्र ग्रह का बहुत ही महत्व है क्योंकि शुक्र ग्रह विलासिता ,वैभव, प्यार ,रोमांस, कला ,प्रसिद्धि ,सौंदर्य ,कामवासना, ऐश्वर्य इत्यादि का कारक ग्रह है।

Shukra Gochar: ज्योतिषीय दृष्टि से 23 मई 2022 को बहुत ही बड़ा खगोलीय परिवर्तन होने वाला है ,जो है शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन। शुक्र ग्रह अभी मीन राशि में है जो कि 23 मई 2022 को रात्रि 8:39 पर मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह प्रत्येक 23 दिन पर अपना गोचर करते हैं। शुक्र ग्रह का बहुत ही महत्व है क्योंकि शुक्र ग्रह विलासिता ,वैभव, प्यार ,रोमांस, कला ,प्रसिद्धि ,सौंदर्य ,कामवासना, ऐश्वर्य इत्यादि का कारक ग्रह है।
शुक्र ग्रह यह तय करता है कि प्रत्येक मनुष्य को उसके जीवन काल में कितना धन मिलेगा, प्रेम और सुख मिलेगा साथ ही भौतिक सुख वैवाहिक सुख और भौतिक सुख का आधार भी शुक्र ग्रह ही है। प्रत्येक राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषी मनोज मिश्रा से।
मेष राशि
शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए सम्मान और सफलता लेकर आएगा। व्यवसाय से लाभ होगा, पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और जिनकी शादी नहीं हुई है उनकी शादी का योग भी बन रहा है। प्रेम और रोमांच में सफलता भी मिलेगी। इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं लाभ मिलेगा ।
वृष राशि
खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा और जो विदेश जाना चाहते हैं। उन्हें वीजा मिल सकता है, लेकिन शत्रु पक्ष से परेशानी बनी रहेगी। सावधानी से काम लें। अभी किसी प्रकार की इन्वेस्टमेंट के बारे में नहीं सोचना चाहिए। बिजनेस व्यापार में भी नुकसान हो सकता है ।
मिथुन राशि
अचानक आपके आय में वृद्धि होगी ,लेकिन खर्च भी होगा। विद्या और बुद्धि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई गलत कार्य नहीं करें वरना बदनामी हो सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ समय नहीं है।
कर्क राशि Image Source : india tvShukra Gochar 2022
सुख, सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। बिजनेस व्यापार में लाभ हो सकता है । इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं साथ ही भवन सुख भी मिल सकता है।
सिंह राशि Image Source : india tvShukra Gochar 2022
आपका भाग्योदय होगा। रुके हुए और बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। भाई बहन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी लेकिन कठिन परिश्रम करना पड़ेगा । इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।
कन्या राशि
लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन सेहत के प्रति सावधान रहें। रिश्ते बिगड़ सकते हैं ।आपको अपने कुटुंब जन से कष्ट हो सकता है।
तुला राशि Image Source : india tvShukra Gochar 2022
पत्नी और प्रेमिका से हो मनमुटाव सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकते हैं। मेहनत करने की जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करने के लिए शुभ समय अभी नहीं है। बिजनेस में उधार में लेन-देन नहीं करें वरना आपका धन डूब सकता है।
वृश्चिक राशि
पत्नी से विरोध का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। सुख में कमी रहेगी। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। कोई पुराना केस मुकदमा खुल सकता है। सावधानीपूर्वक और संयम से काम ले ।सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही मेहनत की जरूरत है।
धनु राशि
आपकी कोई पुरानी योजना सफल होती हुई दिख रही है और नई योजना भी बनेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। जिनको संतान नहीं है उन्हें संतान प्राप्ति का सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन परिवार के कुछ सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही यह संभव है आपको नौकरी में ट्रांसफर हो जाए। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। कोई पुराना धन भी आपको मिल सकता है। लॉटरी और सट्टा से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी शुभ समय है।
मकर राशि
व्यापार से लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष पर आपका विजय होगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। समाज में यश मान प्रतिष्ठा भी मिलेगी। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। जिनका अपना मकान नहीं है उनका अपना मकान बनने के योग्य बन सकते हैं। साथ में माता के स्वास्थ्य यदि पहले से खराब हुआ होगा तो उसमें सुधार आएगी । नए वाहन खरीदने के योग भी दिख रहा है।
कुंभ राशि Image Source : india tvShukra Gochar 2022
भाई बहन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पहले से बिखरे हुए रिश्ते मधुर होंगे। यात्रा का योग बन सकते है ।बिजनेस व्यापार से भी लाभ मिलेगा। भाग का साथ भी मिलेगा। इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। लेकिन लड़ाई झगड़े से दूर रहना पड़ेगा नहीं तो कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं।
मीन राशि Image Source : india tvShukra Gochar 2022
अचानक धन लाभ होगा। कोई डूबा हुआ पैसा आपको मिल जाएगी। आप अपने पुरुषार्थ के दम पर सम्मान प्राप्त करेंगे। बिजनेस व्यापार में फायदा भी होगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। यदि पेट से रिलेटेड से कोई समस्या दिखे तो तुरंत ही डॉक्टर का सलाह लें। लंबी दूरी की यात्रा से भी बचना चाहिए। इन्वेस्टमेंट सोच समझकर कर सकते हैं। नए इन्वेस्टर के लिए शुभ समय नहीं है ।
वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ- मनोज कुमार मिश्र
मोबाइल नंबर - 8271277563
(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। )