1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: आप भी झाड़ू को लेकर करते हैं ऐसी गलती तो हो जाएं सावधान, ये हैं दरिद्रता के संकेत

Vastu Tips: आप भी झाड़ू को लेकर करते हैं ऐसी गलती तो हो जाएं सावधान, ये हैं दरिद्रता के संकेत

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 16, 2022 06:57 am IST,  Updated : May 16, 2022 06:57 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू की सही दिशा जहां दरिद्रता को दूर करती है वहीं झाड़ू से जुड़ी एक भी गलत बात कई परेशानियों को बुलावा देती है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: जिस तरह घर में हर चीज़ का अपना अलग महत्व होता है, उसी तरह से घर में या ऑफिस में झाडू का भी अपना एक अलग महत्व है। झाडू न सिर्फ गंदगी को साफ करती है बल्कि यह घर के अंदर से दरिद्रता को दूर करके सुख और समृद्धि भी लाती है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू की सही दिशा जहां दरिद्रता को दूर करती है वहीं झाड़ू से जुड़ी एक भी गलत बात कई परेशानियों को बुलावा देती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू रखने के लिये दक्षिण पश्चिम कोण या पश्चिम दिशा का चुनाव करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नेगेटिव एनर्जी नहीं फैलती, जबकि ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू कभी भी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में भगवान का आगमन नहीं होता और दुर्भाग्य बना रहता है।

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर, पड़ता है नेगेटिव असर

Vastu Tips: इस दिन भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी के पौधे पर जल, वरना रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Vastu Tips: घर से नहीं दूर हो रही है कंगाली, इन चीजों को रखें हो जाएंगे धनवान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल