Vastu Tips: आमतौर पर लोग घर की सुंदरता और हरियाली के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, घर-आंगन में इन्हें लगाना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु में कई शुभ और अशुभ पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिसका पालन करके आप अपने घर-परिवार में खुशहाली ला सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कौन से पौधे को घर में लगाने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किन पौधों को घर में लगाने की सख्ती मनाही की गई है।
जानिए किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए -
इमली
Image Source : FREEPIKइमली
यूं तो इमली सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए? जी हां वास्तु के अनुसार, घर में इस पेड़ को लगाने से डर और नकारात्मकता का माहौल पैदा हो सकता है।
बबूल का पेड़
वास्तु के अनुसार, घर में बबूल का पेड़ लगाने से नकारात्मकता फैलाता है और आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। साथ ही यह कांटेदार पौधा घर में लगाने से लोग मानसिक तनाव के शिकार भी हो सकते हैं।
मेहंदी
यूं तो मेहंदी तीज त्यौहार, उत्सव और पूजा पाठ में काम आती है। लेकिन वास्तु कहता है कि इस पौधों को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी के पौधे के नजदीक नकारात्मक शक्तियां मौजूद रहती हैं जिस वजह से इसे लगाने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है।
कपास
वैसे तो इस पौधे से कपड़े बनते हैं। लेकिन ज्योतिष की मानें तो इसे घर में लगाने से दुर्भाग्य और कंगाली आती है। परिवारवालों में गलतफहमी पैदा होती है और निगेटिव माहौल बना रहता है। इसलिए भूलकर भी कपास के पौधे को घर में न लगाएं।
बोनसाई पौधे
Image Source : FREEPIKबोनसाई पौधे
जापानी भाषा में बोनसाई का मतलब है "बौने पौधे"। बोनसाई देखने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार, इन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ज्योतिष हर उस चीज को गलत मानता है जिसे बढ़ने से रोका जाता है। कहा जाता है कि बोनसाई पौधे घर में लगाने से घर में तरक्की रुक जाती है। इसके साथ ही इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ता है।
डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें -
Latest Lifestyle News