1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Budh Gochar 2022 in July: इस महीने बुध का तीन बार होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा फायदा

Budh Gochar 2022 in July: इस महीने बुध का तीन बार होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा फायदा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 08, 2022 11:57 am IST,  Updated : Jul 08, 2022 12:02 pm IST

Budh Gochar 2022 in July: बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध का जुलाई महीने में तीन बार राशि परिवर्तन होगा, जो कि एक बेहद महत्वपूर्ण घटना होगी।

इस महीने बुध का तीन बार होगा राशि परिवर्तन- India TV Hindi
इस महीने बुध का तीन बार होगा राशि परिवर्तन Image Source : FREEPIK

Budh Gochar in July: ज्योतिष के अनुसार जुलाई महीने में 5 बड़े ग्रहों का राशि और स्थिति परिवर्तन होने जा रहा है। इन ग्रहों में बुध का राशि परिवर्तन बेहद ख़ास है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को वाणी और बुद्धि का ग्रह माना जाता है। बिजनेस और करियर ये ये बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। चूंकि जुलाई महीने में ये तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन करने से इनका सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह से प्रभाव पड़ेगा।

जुलाई में बुध करेगा 3 बार राशि परिवर्तन:

बुध ग्रह का जुलाई महीने में पहला राशि परिवर्तन 2 जुलाई को सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर हुआ। इस समय उन्होंने वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया। इसके बाद जुलाई महीने में इनका दूसरा राशि परिवर्तन 17 जुलाई को होगा। ये 17 जुलाई को सुबह 12 बजकर 01 मिनट तक मिथुन राशि में रहेंगे। फिर उसके बाद बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद बुध जुलाई महीने के अंत में  यानी की 31 जुलाई को अपनी राशि बदलेंगे। ये कर्क राशि से निकल कर सिंह रशि में प्रवेश करेंगे। यह इनका तीसरा राशि परिवर्तन होगा।

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा फायदा:

बुध ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने से कन्या, सिंह और मकर राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा।

कन्या राशि: बुध के मिथुन में गोचर करने से इन जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के आलावा नई जॉब का ऑफर भी आ सकता है। बिजनेस करने वालों को काफी फायदा मिलेगा।

सिंह राशि: बुध के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। जिससे उनकी तनख्वाह में बढ़ोत्तरी होगी। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को प्रॉपर्टी में लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में पद, प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उन्नति छाएगी। सामजिक क्षेत्र में यश और कीर्ति बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Weekly Horoscope 11 July-17 July 2022: आने वाला सप्ताह इन 5 राशियों की खोलेगा किस्मत, वहीं ये 2 राशियां रहें सावधान

Sawan 2022: सावन में करें शिवजी के ये उपाय, प्रसन्न होते हैं भगवान भोलेनाथ और होगी हर अधूरी इच्छा पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल