1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. टॉयलेट टैंक में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है? जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

टॉयलेट टैंक में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है? जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 14, 2026 04:06 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 04:06 pm IST

अगर आपके भी फ्लश टैंक से बदबू आ रही है और टैंक में काई की मोटी परत जम गई है तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। यहां जान लें टॉयलेट टैंक में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है।

टॉयलेट टैंक में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है? जान लें इस्तेमाल करने का तरीका- India TV Hindi
टॉयलेट टैंक में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है? जान लें इस्तेमाल करने का तरीका Image Source : MAGNIFIC

अक्सर हम टॉयलेट सीट की साफ सफाई का ध्यान तो खूब रखते हैं, लेकिन टॉयलेट टैंक या फ्लश टैंक की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। टैंक के अंदर जमा होने वाली गंदगी, काई, और खारे पानी के मिनरल्स टॉयलेट में बदबू और फ्लशिंग की समस्या पैदा करते हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि इस बदबू से कैसे छुटकारा पाया जाए और इसकी गंदगी को कैसे साफ कैसे करें। अगर आप भी टॉयलेट टैंक को साफ करने के लिए ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टॉयलेट टैंक में बेकिंग सोडा डालने से क्या होता है।  

1. दुर्गंध करे दूर

बेकिंग सोडा बदबू को दूर करने में सहायक माना जाता है। जब आप इसे टैंक में डालते हैं, तो यह पानी की दुर्गंध को खत्म करता है और हर फ्लश के साथ टॉयलेट बाउल में फ्रेशनेस बनाए रखता है।

2. खारे पानी के दाग और मिनरल डिपॉजिट दूर करे
टैंक के अंदर खारे पानी के कारण चूना और मिनरल्स जम जाते हैं। बेकिंग सोडा एक माइल्ड एब्रिविस की तरह काम करता है। यह टैंक की दीवारों पर जमे इन दागों को बिना किसी नुकसान के ढीला कर देता है।

3. फंगस और बैक्टीरिया खत्म करे
नमी की वजह से फ्लश टैंक के अंदर फंगस और बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं। बेकिंग सोडा का एल्कलाइन पीएच लेवल बैक्टीरिया और काई के ग्रोथ को धीमा कर देता है, जिससे टैंक अंदर से साफ रहता है।

4. प्लंबिंग पार्ट्स के लिए सुरक्षित
केमिकल क्लीनर्स या ब्लीच की गोलियां अक्सर टैंक के रबर फ्लैपर, सील और प्लास्टिक के पार्ट्स को समय से पहले खराब या सख्त कर देती हैं। इसके विपरीत, बेकिंग सोडा पूरी तरह से नॉन-टॉक्सिक है और पाइप्स व रबर पार्ट्स को नुकसान नहीं पहुंचाता।

टैंक में बेकिंग सोडा कैसे इस्तेमाल करें?
फ्लश टैंक का ढक्कन खोलें और उसमें लगभग 1 कप बेकिंग सोडा पानी में सीधे छिड़कें। आप चाहे तो इसमें बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। ये दोनों आपस में मिलकर झाग बनाती है और गंदगी को साफ कर देती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।