नवरात्रि के व्रत में सुबह फलाहार के बाद दोपहर तक तो भूख नहीं लगती है लेकिन शाम होते-होते तेज भूख लगने लगती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि व्रत में ऐसा क्या खाएं जो टेस्टी भी हो और फटाफट बन भी जाए। अगर आप भी शाम की भूख मिटाने के लिए कोई हटेस्ती रेसिपी तलाश रही हैं, तो हम आपके लिए शकरकंदी चाट की हेल्दी और स्वाद से भरपूर रेसिपी लेकर आए हैं। अच्छी बात यह है कि शकरकंदी में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे आपको भूख की क्रेविंग नहीं होगी। तो अगर इस नवरात्रि व्रत में शाम को कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है, तो आइए जानते हैं शकरकंदी चाट बनाने की आसान विधि
शकरकंदी चाट बनाने के लिए सामग्री
शकरकंद 2, नींबू का रस, सेंधा नमक स्वादानुसार, ताज़ी कुटी काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर ज़रूरत के अनुसार, व्रत वाली तीखी मीठी चटनी, हरी धनिया भुनी हुई मूंगफली ज़रूरत के अनुसार, अनार के दाने
शकरकंदी चाट बनाने का तरीका
-
पहला स्टेप: शकरकंदी की चाट बनाने के लिए सबसे पहले दो शकरकंद लें और अच्छी तरह से धो लें। धोने के बाद उसे कुकर में काफ़ी पानी के साथ डालें डालें और 2-3 सीटी आने तक या पूरी तरह पकने तक कुक करें। बस इस बात का ध्यान रखें कि शकरकंद गलना नहीं चाहिए। उसे पानी से निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें। (अगर आपको इसका सोंधा-सोंधा स्वाद पसंद है तो आप इसे भूनकर भी चाट बना सकते हैं )
-
दूसरा स्टेप: अब, ठंडे शकरकंद को छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब उसे एक बड़े बर्तन में रखें और उसमें नींबू का रस, एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, सेंधा नमक स्वाद अनुसार, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर और आधा चम्मच अमचूर पाउडर मिलाएं।
-
तीसरा स्टेप: अब शकरकंद की चाट को एक प्लेट में रखें और आखिरी में ऊपर से व्रत वाली तीखी मीठी चटनी हरी, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, भुनी हुई मूंगफली और अनार के दाने डालकर सजाएं। इस तरह आपकी शकरकंदी चाट मिनटों में बनकर तैयार है। अब आप इसे गर्म गर्म परोसें। इसके अलावा आप व्रत में फलाहारी चाट रेसिपी भी बना सकते हैं