1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Sawan 2022: सावन में करें शिवजी के ये उपाय, प्रसन्न होते हैं भगवान भोलेनाथ और होगी हर अधूरी इच्छा पूरी

Sawan 2022: सावन में करें शिवजी के ये उपाय, प्रसन्न होते हैं भगवान भोलेनाथ और होगी हर अधूरी इच्छा पूरी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 06, 2022 10:43 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 03:51 pm IST

Sawan 2022: ज्योतिष की मानें तो मनोकामना पूर्ति के लिए आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Sawan 2022- India TV Hindi
Sawan 2022 Image Source : FREEPIK

Sawan 2022: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद ही पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो भक्त सावन माह में शिव जी की पूजा-अर्चना करते हैं, उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस साल सावन माह 14 जुलाई 2022 से शुरु हो रहा है जो 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। ऐसे में ज्योतिष की मानें तो मनोकामना पूर्ति के लिए आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

1. खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय

अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो रही है तो ऐसे में इनसे जुड़ी परेशानियां दूर करने के लिए सावन सोमवार को साफ मिट्टी से शिवलिंग बनाएं। उसके बाद इस पर केसर या हल्दी मिश्रित दूध चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

2. धन लाभ के लिए करें ये उपाय

मान्यता है कि सावन माह में शिवलिंग पर केसर चढ़ाने या केसर मिश्रित जल अर्पित करने से घर में सुख एवं समृद्धि आती है। इसके साथ ही धन का आगमन होता है। इसके अलावा जीवन से दरिद्रता भी चली जाती है।

3. अपनी इच्छा पूर्ति के लिए करें उपाय

सावन माह में प्रतिदिन जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े धारण करें। उसके बाद भगवान की पूजा करें।  पूजा के दौरान जल में काला तिल डालकर अर्पित करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से शिवजी की कृपा से मनोकामना पूरी होती है।

4. परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय 

मान्यता है कि भगवान शिव को दही बेहद प्रिय है। ऐसे में सावन माह में भोलेनाथ को दही चढ़ाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं।

5. पूजा की पसंदीदा वस्तुएं

भगवान भोलेनाथ को धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ना और फूल बेहद पसंद है। इसके अलावा शिवजी को आक का लाल-सफेद फूल भी बेहद प्रिय है। ऐसे में सावन माह में इन सभी चीजों को चढ़ाने से शिवजी अपने भक्तों से खूब प्रसन्न होते हैं। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Vastu Shastra : घर की इस दिशा में लगाएं फीनिक्स पक्षी की तस्वीर, खुलेंगे सफलता और विकास के रास्ते

सावधान! अगर घर से निकलते ही दिखाई दें ये संकेत, तो न करें यात्रा, माना जाता है अशुभ

भगवान शिव से जुड़ी ये 5 अनसुनी बातें नहीं जानते होंगे आप, जानिए भोलेनाथ से जुड़े वो रहस्य जिनसे अंजान हैं अबतक!

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Kajari Teej 2022 : कजरी तीज पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल