1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kajari Teej 2022 : कजरी तीज पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2022 : कजरी तीज पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 05, 2022 05:17 pm IST,  Updated : Jul 05, 2022 05:58 pm IST

इस साल कजरी तीज 14 अगस्त 2022 रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और नीमड़ी माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

ऐसे करें कजरी तीज का...- India TV Hindi
ऐसे करें कजरी तीज का व्रत

हिंदू धर्म में बहुत से त्योहार आते है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल कजरी तीज 14 अगस्त 2022 रविवार को मनाई जाएगी। कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। कजरी तीज को कजली तीज या सातुड़ी तीज भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और नीमड़ी माता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बता दें अविवाहित लड़कियां भी अच्छे पति पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। ऐसा मना जाता है कि इस व्रत को करने से कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है। 

कजरी तीज 2022 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कजरी तीज भाद्रपद में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 13 अगस्त, शनिवार की देर रात 12 बजकर 53 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं तृतीया तिथि की समाप्ति 14 अगस्त, रविवार को रात 10 बजकर 35 मिनट तक है।

कजरी तीज की पूजा विधि

कजरी तीज के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन नीमड़ी माता की भी पूजा की जाती है। पूजा के लिए तालाब जैसी आकृति बनाने के लिए मिट्‌टी से पाल बनाई जाती है और नीम की टहनी को तालाब के भी भीतर दीवार पर लगाया जाता है।  तालाब में कच्चा दूध और जल डाला जाता है और एक दीया प्रज्वलित किया जाता है। पूरे विधि विधान के साथ नीमड़ी माता को केला, सेब, सत्तू, नींबू, ककड़ी, रोली, मोली और अक्षत अर्पित किया जाता है। साथ ही घी और मेवे से बना प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। शाम को पूजा के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत को खोला जाता है।

ये भी पढ़िए

क्या है गोचर? क्या होता है ग्रहों की उल्टी चाल का मतलब? जानिए वक्री और मार्गी गोचर कब होता है

Vastu Shastra: सूखे फूलों से घर में आती है नकारात्मक शक्ति, शव में होती हैं इनकी गिनती !

Vinayak Chaturthi July 2022: विनायक चतुर्थी पर करें ये अचूक उपाय, गणेश जी पूरी करेंगे हर मनोकामना

Nariyal Ke Upay: आर्थिक तंगी को लेकर हैं परेशान?  नारियल का ये उपाय दूर कर देगा आपकी पैसों की किल्लत

Vastu Shastra: कॉन्फिडेंस की कमी के कारण नहीं ले पाते हैं सही फैसला, आज ही घर ले आएं लाफिंग बुद्धा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल