नई दिल्ली: अच्छे दोस्त किस्मत वालों को ही मिलते हैं। आज के समय में ऐसा दोस्त मिलना काफी मुश्किल जो आपकी हर परिस्थिती में आपके साथ खड़ा हो। जी हां दोस्त से बढ़कर ही शायद इस दुनिया में कुछ अनमोल चीज होती हो। अगस्त के पहले हफ्ते के संडे के दिन फ्रेंडशिप डे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। अगर दोस्ती को डिफाइन किया गया तो एक बात जो सबसे पहले दिमाग में आती है वह यह कि दोस्त ही ऐसा होता है जिसके सामने आप खुली किताब की तरह होते हैं। दोस्त ही एक ऐसी चीज होती है जिसके सामने हर बात बोल सकते हैं जो बात आप अपने माता-पिता या पार्टनर से भी शेयर नहीं कर पाते। दोस्त ही एक ऐसा होता है जो आपके हर दुख में आपके साथ खड़ा होता है। इस खास अवसर पर खास दोस्त के लिए कुछ स्पेशल करना तो बनता है। आपको बताएंगे कैसे फ्रेंडशिप डे के दिन अपने दोस्तों के साथ इस दिन को सेलीब्रेट कर सकते हैं।
हम सभी की जिंदगी में दोस्तों की एक अहम भूमिका होती है, यह एक ऐसा रिश्ता है जो कभी नहीं बदलता। आपके बचपन के दोस्त से लेकर आपके ऑफिस वाले दोस्त हर किसी को इस फ्रेंडशिप डे पर करें याद और विश करें इन मैसेज के साथ। उन्हें इस दिन के विश कर धन्यवाद करें और बताएं वो आपकी जिंदगी में कितने महत्वपूर्ण हैं। यहां भेजें अपने दोस्तों को ये एसएमएस:
दोस्त वो होता है
जब आप रुकें तो वो आगे बढ़ाए
जब आप अकेले हों तो बात करे
जब आप कुछ खोज रहे हों तो आपका गाइड बनें
जब आप उदास हों तो आपको हंसाए
Happy Friendship’s Day!