A
Hindi News लाइफस्टाइल रिश्ते सावधान! तेजी से बढ़ रहा है सेक्स में 'चालबाजी' का ट्रेंड, जानिए क्या है ये

सावधान! तेजी से बढ़ रहा है सेक्स में 'चालबाजी' का ट्रेंड, जानिए क्या है ये

अगर आप ऐसा करते है, तो आप पार्टनर के सहमति के बिना ऐसा कर रही है। हाल में ही एक रिसर्च हुई साथ ही एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसे 'स्टेल्थिंग' नाम से जाना जा रहा है। जानिए क्या है ये।

ladies beware Of the latest deadly sex trend Stealthing- India TV Hindi ladies beware Of the latest deadly sex trend Stealthing

नई दिल्ली: बहुत ही कम लोग होते है जिन्हें सेक्स करते वक्त जोखिम लेना पसंद होता है। लेकिन अगर आप ऐसा करते है, तो आप पार्टनर के सहमति के बिना ऐसा कर रही है। हाल में ही एक रिसर्च हुई साथ ही एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जिसे 'स्टेल्थिंग' नाम से जाना जा रहा है।

क्या है 'स्टेल्थिंग'
'स्टेल्थिंग' का मतलब है सेक्स करते समय अपने पार्टनर की सहमति के बिना या फिर बिना बताएं कॉन्डम हटा लेना। 'स्टेल्थिंग' का मतलब है कि सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को बताए बिना चालबाजी से कोई एक्सपेरिमेंट करना। एक स्टडी के मुताबिक, हाल के दिनों स्टेल्थिंग का चलन बढ़ा है और इसे काफी खतरनाक माना जा रहा है। जानिए क्या है ये 'स्टेल्थिंग'।

हो सकते है ये खतरनाक खतरे
'स्टेल्थिंग' करने से अधिक मात्रा में खतरे है। इससे अनचाहा गर्म के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते है। लेकिन 'स्टेल्थिंग' का मनोवैज्ञानिक प्रभाव ज्यादा देर तक रहता है। (करना है अपने पार्टनर को इंप्रेस, तो करें इन 9 तरीकों से किस)

लोगों ने कहीं ये बात
इस रिसर्च में लोगों से इंटरव्यू किए गए। जिसमें लोगों ने बताया कि इसका रिलेशन उनके सम्मान और स्वायत्तता के उल्लंघन से जुड़ा है।

अधिक मात्रा में महिलाएं होती है इसकी शिकार
रिबेका एक डॉक्टरल स्टूडेंट हैं और रेप के संकट से संबंधित एक हॉटलाइन में काम करती हैं। वह  बताती है कि उन्हें ऐसी कई कॉल्स आती हैं जिनमें महिलाएं बताती हैं कि वह 'स्टेल्थिंग' का शिकार हुई हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट में लिखे एक लेख में उन्होंने बताया कि वह खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े क्या है 'स्टेल्थिंग' रेप

Latest Lifestyle News