अलविदा 2018: मलाइका-अर्जुन, रणबीर-आलिया सहित इन बॉलीवुड सितारों ने किया खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, रणबीर-आलिया, अरबाज खान, अर्जुन कपूर सहित बॉलीवुड के इन सितारे अपनी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहें। आज हम आपको बॉलीवुड के कई सेलेब्स के नाम बताएंगे जो अपने रिलेशनशिप की वजह से पूरे साल सुर्खियों में रहें।

अरबाज खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड जॉर्जिया
अर्जुन-मलाइका के बाद बात करेंगे एक्टर अरबाज खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की। अरबाज इन दिनों जॉर्जिया के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई थी जिसमें अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तिया भी नजर आई थीं लेकिन सबकी नजरें इन दोनों पर आकर टिकी हुई थी। बता दें कि अरबाज खान इस वक्त 51 साल के हैं और जॉर्जिया उनसे 22 साल छोटी हैं।