नई दिल्ली: रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेल्लवेट' ने अपनी रिलीज़ से पहले ही पूरे देश में सनसनी मचा दी है। रणबीर-अनुष्का की गरमा-गरम केमिस्ट्री चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर तो लॉच हो चुका है पर फिल्म में कुछ ऐसे द्रश्य फिल्माए गए हैं जो की ट्रेलर में शामिल नहीं किये हैं।
कहा जाता है कि फिल्म में रणबीर और अनुष्का के बीच 7 किसिंग द्रश्य फिल्माए गए हैं। दोनों ने साथ में 7 बार 'लिपलॉक' किया हैं। इंटरव्यू के दौरान एक प्रश्न पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा कि- उन्होने रणबीर के साथ किसिंग सीन्स बहुत ही आसानी से फिल्माए हैं। रणबीर कई बार उनसे मज़ाक करके उन्हे परेशान करते थे।
वहीं दूसरी तरफ, रणबीर कपूर ने अभी तक बॉम्बे वेल्लवेट को किसी भी तरह से प्रमोट नहीं किया है और ना ही अपने किरदार पर कोई कमेंट किया है।
'बॉम्बे वेल्लवेट' की कहानी 1960 के जैज़ सिंगर रोजी़ और स्ट्रीट फाईटर जॉनी बलराज की है। फिल्म के मुख्य किरदारों में करन जौहर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म 16 मई को रिलीज़ होगी।
Latest Bollywood News