विराट-अनुष्का इटली के इस Villa से कर सकते हैं शादी, जानिए इस जगह से जुड़ी खास बातें
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों ने पूरी सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है। शादी की खबरों के साथ-साथ यह भी खबर आ रही है कि दोनों इटली के 'टस्कनी विनयार्ड रिजॉर्ट' में सात फेरे लेंगे।
इटली शहर के इस जगह को चुनने के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है कि यह होटल बिल्कुल शहर से दूर है। आप आराम से सुकन की सांस ले सकते हैं। शांति और हरियाली के बीच बसा यह विला काफी रोमांटिक है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि टस्कैनी से आप घूमते घूमते शहर के तरफ जा सकते हैं। इस विला में हर तरह की व्यवस्था रखी गई है।
