नई दिल्ली: गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। लोग घूमने की तैयारी कर चुके हैं। अगर आप बजट के कारण अपना वेकेशन प्लान नहीं कर पाए हैं तो अब प्लान तैयार कर लीजिए। क्योंकि हम आपके लिए ढूंढ कर लाए हैं सस्ती जगह जहां आप कुछ हजार रुपये में घूम सकते हैं। ढेर सारे एडवेंचर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी जगहे हैं जहां आप कम पैसे में घूम सकते हैं। इसके साथ ही ये दिल्ली के बहुत ही नजदीक हिल स्टेशन है।
मसूरी
पहाड़ो की रानी मसूरी आप जा सकते है। जहां पर आपको पूरी तरीके से शांति और सुकून मिल जाएगा। यह दिल्ली से 279 किमी दूर है। यहां पर देहरादून से रेवले स्टेशन पर ऊतर कर वहां से टैक्सी पकड़कर आसानी से करीब 2 घंटे में मसूरी पहुंच सकते है। यहां पर आपको मसूरी लेक, कैंपटी फॉल्स, के देवभूमि वैक्स म्यूजियम, धनौल्टी, सोहम हेरिटेज & आर्ट सेंटर, जार्ज एवरेस्ट के घर, एडवेंचर पार्क, क्राइस्ट चर्च, भट्टा फॉल्स, मॉस फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा, कैमल बैक रोड, जाबरखेत नेचर रिजर्व जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में करें इन बेहतरीन जगहों की सैर, बस पॉकेट में होने चाहिए 6 हजार रुपए
नैनीताल
यह दिल्ली से 287 किमी है। यह गर्मियों के लिए बेस्ट जगह है। आप यहां पर नैनी झील, नैना चोटी, टिफिन टॉप, स्नो व्यू, इको गुफा बगीचा, बड़ा पत्थर, ठंडी सड़क, बड़ा बाज़ार, राजभवन, नैना देवी मंदिर जैसी कई जगहों पर घूम सकते है। आप यहां 5-6 हजार खर्च करके खूब मस्ती कर सकते है।