इस वीकेंड करें इन बेहतरीन जगहों की सैर, बस पॉकेट में होने चाहिए 4-5 हजार रुपए
दिल्ली के पास ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है। जहां पर आप 5-6 हजार में घूमकर वापस आ सकते हैं। जानें इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

जयपुर
राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर अपनी विरासत, संस्कृति और लोकल खाने के कारण विश्व प्रसिद्ध है। दिल्ली से जयपुर मात्र 288 किमी है। जहां आप 5-6 घंटें में आसानी से पहुंच सकते है। जयपुर में आपको घूमने के लिए कई जगह है जिसमें आमेर फोर्ट, जल महल, हवा महल और नाहरगढ़ फोर्ट जैसी जगह शामिल है। अब बात करें रहने की तो आप बहुत ही कम कीमत में होटल में रूम मिल जाएगा। इसके साथ ही यहां आप लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर आसानी से खूब एंजॉय कर सकते हैं।