नई दिल्ली: बॉलीवुड सेलेब्स ज्यादातर अपने फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। और जब भी उन्हें फैमिली के साथ समय बिताने का मौका मिलता है वह उसमें पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आपके पसंदीदा स्टार अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाना कहां पसंद करते हैं?
बॉलीवुड सेलेब्स का ज्यादातर वक्त शूटिंग में ही बीतता है। लेकिन वे फैमिली के लिए शूटिंग से ब्रेक लेकर समर वेकेशन एन्जॉय करने भी जाते हैं। सेलेब्स फैमिली के साथ अपनी फेवरेट जगहों पर हॉलिडे एन्जॉय करते हैं।
आलिया भट्ट को लंदन पसंद है। वे समर वेकेशन यहां मनाने जाती हैं।
अमिताभ बच्चन को गोवा बेहद पसंद है। वे फैमिली के साथ समर हॉलिड मनाने गोवा भी जाते हैं।
वहीं सलमान खान दुबई-मालदीव तो शाहरुख खान लंदन-दुबई में फैमिली के साथ वेकेशन मनाने जाते हैं। इसी तरह अन्य सेलेब्स भी अपनी पसंदीदा जगहों पर समर वेकेशन मनाने जाते हैं। आज आपको बता रहे हैं सेलेब्स के फेवरेट डेस्टिनेशन्स के बारे में जहां वो छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।