नई दिल्ली: इन दिनों कर्नाटक में किसकी सरकार बनेंगी उसको लेकर चर्चा तेज चल रही है। क्योंकि कर्नाटक विधानसभी चुनावों में विधानसभा के नतीजों के बाद अभी भी सभी की निगाहें रिज़ल्ट पर टिकी हुई हैं. इस 224 सदस्यीय विधानसभा वाले क्षेत्र पर कौन-सी पार्टी बहुमत लाकर बाकी मार पाएगी। इसका हर किसी को इंतजार है।
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहां करीब साढ़े तीन घंटे तक चली ऐतिहासिक मिडनाइट सुनवाई के बाद दोनों को झटका लगा है। फिलहाल राजनीतिक हलचलों से ज्यादा यह राज्य एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस भी है। कर्नाटक के 2 शहर सबसे ज्यादा फेमस है। वह है मैसूर और कुर्ग। जानिए इन शहरों के बारें में फेमस चीजें...
कुर्ग
पश्चिमी घाटों में फैला हुआ कुर्ग की मिस्टी घाटी में खूबसूरती देखनें को बनता है। यहां कॉफी, चाय और मसालों के पेड़ हैं। कुर्ग को इसकी खूबसूरती और यहां के खुशनुमे मौसम के चलते भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां कॉफी और मसालों की खेती होती है। कुर्ग के प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र में मंडालपत्ती, तिब्बती मठ, कावेरी नदी, इरूपू फॉल, इगुथापा मंदिर, ओमकारेश्वर मंदिर, मरकारा डाउन गोल्फ क्लब, ब्रह्मागिरी पहाड़ी और नाल्कनद महल है।
Jog water fall in karnatak