Flash Back 2017: ये टूरिस्ट प्लेस बने लोगों की पहली पसंद, देखें आपका प्लेस इस लिस्ट में है कि नहीं
इस साल को खत्म होने में अभी 6 दिन बाकी है लेकिन 2017 की विदाई और 2018 के स्वागत करने के लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अभी से लोगों के अंदर इस बात को लेकर काफी एक्साइटमेंट है कि 31 दिसंबर को क्या करना है ?

दार्जिलिंग
चाय के बगानों के देखना आप पसंद करते हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी को देखना न भूलें। इस क्षेत्र में टॉय ट्रेन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये ट्रेन आपको बादियों के बीच खूबसूरत नजारा दिखाते हुए ले जाएगी। दार्जिंलिंग को 'पहाड़ो की रानी' और अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है | यह भारत के राज्य पश्चिम बंगाल का एक नगर है | यह नगर देखने में बहुत ही खूबसूरत और रोमाचंक है इसलिए यहां पर साल भर लोग घूमने के लिए आते रहते है |। दार्जिलिंग शब्द की उत्त्पति दो तिब्बती शब्दों दोर्जे (ब्रज) और लिंग (स्थान) से हुआ है | इसका अर्थ है 'ब्रज का स्थान' है।