नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश अपनी विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के आधार पर एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। यही कारण है कि यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। गर्मियों के लिए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में भी हिमाचल का खास स्थान है। जहां पर आप मनाली, शिमला जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकते है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए है हिमाचल प्रदेश की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर आपका तुरंत जाने का होगा मन।
ये मनमोहक तस्वीर कुल्लू की ब्यास नदी की है। सुबह-सुबह यहां की हसींन वादियां खिलखिला उठती है। कुछ इस तरह से हिमाचल की असीम खूबसूरती यहां आने वालों का स्वागत करती है।
Image Source : Himachal Tourism Officialrock temple
रॉक टेंपल
यह मैसूर का रॉक टेंपल है। जो कि कंगड़ा से 32 किलोमीटर और धर्मशाला से 47 किमी दूर है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान किया था। कहा जाता है कि मंदिरों के सामने झील को पांडवों ने अपनी पत्नी द्रौपदी के लिए बनवाया गया था।
ये भी पढ़ें- समर विकेशन में गर्मियों से छुटकारा दिलाएंगे ये बेहतरीन जगह, जहां आपको मिलेगा सुकून और ताजगी
Image Source : Himachal Tourism Officialkangana fort
कांगड़ा फोर्ट
भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा शहर के बाहरी इलाके में धर्मशाला शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला अपनी हजारों साल की भव्यता, आक्रमण, युद्ध, धन और विकास का बड़ा गवाह है।
अगर आप कांगड़ा का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां जाने के लिए सितंबर से जून तक का समय सबसे अच्छा हैं। मई-जून की गर्मियों के महीनों में यहां का तापमान 22-30 डिग्री सेल्सियस रहता है जो ट्रेकर्स द्वारा पसंद किया जाता है।
Image Source : Himachal Tourism Officialparasar lake
पराशर झील
पराशर झील हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य की खदान है। इसी सौंदर्य की खदान में अनेकों झीलें हैं जिनका अपना अलग ही महत्व है। इन्ही में से एक पराशर झील है जो हिमाचल के मंडी जिले में 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान ऋषि पराशर की तपोस्थली के रूप में विख्यात है| यह स्थान स्थानीय आस्था के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों के छुट्टियों में जाना चाहते है बेस्ट जगह, तो जरुर जाएं इन 5 जगहों में से कहीं 1 जगह
Image Source : Himachal Tourism Officialkanchana mata temple
कंचना माता मंदिर (अनंतपुर गढ़)
यह सरकाघाट उपमंडल के धर्मपुर तहसील के अंतर्गत आता है। यह स्थल भौगोलिक दृष्टि से काफी कठिन एवं विकट है। कुछ समय पहले इस स्थल तक पहुंचने के लिए एक ही मार्ग था, जो काफी संकरा एवं जोखिम भरा था। परंतु अब नए रास्ते का निर्माण किया जा चुका है जो सुरक्षित है तथा लगभग 1200 पौड़ियों के साथ बना है।
अनंतपुरगढ़ के शिखर पर कंचना माता का भव्य मंदिर स्थित है। इस मंदिर से चारों ओर का दृश्य बड़ा ही मनमोहक लगता है।
Image Source : Himachal Tourism Officialshilma
ये शिमला के कलका शिमला हैरिटेज रेलवे है। जो कि आपको प्रकृति के सबसे करीब ले जाएगी।
Image Source : instragramChandratal Lake
Chandratal Lake नाम की ये लेक आपकी खूबूसरती के कारण पूरी दुनिया में फेमस है।
Latest Lifestyle News