Jyotirlinga Darshan: सावन के इस पावन के माह में हर भक्त चाहता है कि वह भारत में मौजूद ज्योर्तिलिंगो के दर्शन करके खुद को कृताज्ञ कर सके। आपके इस ख्वाब को IRCTC पूरा करने वाला है। जी हां इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज़म कॉर्पोरेशन एक टूर पैकेज लाया है। जिसमें आप 4 रात और 5 दिन में कई शिव मंदिरों की दर्शन करेंगे।
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम 'Journey to Malwa (Jyotirlinga Darshan)' रखा है। इस पैकेज के तहत आप उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और इंदौर में दर्शन करने का मौका मिलेगा। टूर की शुरुआत 1 से 19 अगस्त तक हर गुरुवार को नई दिल्ली से होगी।
malwa jyotirlinga darshan
कुछ ऐसा है टूर पैकेज
- इस टूर पैकेज की बात करें तो इस ट्रेन की शुरुआत 1 अगस्त से हर गुरुवार को चलेगी। जो कि नई दिल्ली से रात 10 बजे रवाना होगी। जो कि आपको उज्जैन ले जाएगी।
- इस टूर पैकेज में होटल, आने-जाने के अलावा मंदिर में लगने वाली फीस जुड़ी है।
- ट्रेन से जाने के अलावा मंदिर तक पहुंचने का ट्रांसपोर्ट भी आइआरसीटीसी की तरफ से होगा।
malwa jyotirlinga darshan
अगर आप भी इस टूर के लिए जाना चाहते है तो आप रिजर्वेशन काउंटर जाकर टिकट वुक कर सकते है।