इजरायल के PM ने अपनी पत्नी के साथ किया ताज का दीदार, क्या आप जानते हैं ताजमहल के बारें में ये अनोखी बातें
इजरायल के PM ने अपनी पत्नी के साथ किया ताज का दीदार, क्या आप जानते हैं ताजमहल के बारें में ये अनोखी बातें
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 16, 2018 04:52 pm IST, Updated : Jan 16, 2018 04:53 pm IST
ताजमहल में रॉयल गेट से प्रवेश के बाद इजराइली पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा एक-दूजे का हाथ थामकर सेंट्रल टैंक और फिर मुख्य गुंबद के दीदार को गए। लेकिन क्या आप जानते है ताजमहल के बारें में ये अनोखी बातें..
taj mahal
क्या आप ये बात जानते है कि शाहजहां ताजमहल की तरह की काला ताजमहल बनवाना चाहते थे। जिससे वह ताजमहल की खूबसूरती देख सकें, लेकिन उनके बेटे औरंगजेब ने उन्हें बंदी बना लिया। जिसके कारण उनका ये सपना अधूरा रह गया।
हिंदू धर्म के अनुसार माना जाता है कि वास्तिवक में ये एक शिवमंदिर है। जिसका नाम तेजोमहालय है।
श्री पी. एन ओक. ने अपनी पुस्तक 'ताजमहल इज ए हिंदू टेंपल' में 100 से भी ज्यादा दलीलों का हवाला देते हुए इस बात का दावा किया है कि ताजमहल एक शिवमंदिर है। जो कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।