Long Weekend 2019: साल 2019 की शुरुआत हो गई है। जिसके साथ ही लोग घूमने का प्लान बनाने लगे है लेकिन जरुरी नहीं कि इसमें सफलता मिले। इसका मुख्य कारण सामने आता है कि छुट्टियां न मिल पाना। जिसके कारण हम सिर्फ वीकेंड का इंतजार करते है कि अब इस माह के इस वीकेंड में हम कही जाएंगे। अगर आपके साथ ऐसा ही होता है तो हम आपको बता दें कि साल 2019 में आपको वीकेंड के अलावा ढ़ेरो छुट्टियां मिलेगी। जिसमें आप आसानी से कोई खूबसूरत और यादगार ट्रिप प्लान कर सकते है। हम आपके लिए लेकर आएं है साल 2019 में आने वाले लॉंग वीकेंड की पूरी लिस्ट।
जनवरी 2019 में लॉंग वीकेंड
लॉंग वीकेंड आपका 12 जनवरी, शनिवार से शुरु हो रहा है। इसके बाद 13 जनवरी को रविवार वहीं अगले ही दिन 14 जनवरी यानी कि मकर संक्रांति/पोंगल है। इससे आपको 3 दिन की छुट्टी मिल जाएगी। जिसमें आप कहीं जाने के बारें में सोच सकते है। (Kumbh Mela 2019 Dates: जानें अगली साल कब शुरु हो रहा है कुंभ मेला, शाही स्नान की तिथियों का हुआ ऐलान )
January long weekend 2019
कहां जाएं
आप इस लॉंग वीकेंड में आप गुजरात की ओर रुक कर सकते है क्योंकि 6 जनवरी से 14 जनवरी तक वहां पर काइट फेस्टिवल चलता है। जिसका आप भरपूर आनंद उठा सकते है।
Febuary long weekend 2019