PM Modi on Man vs Wild Show: प्रकृति के बीच पहली बार नहीं उतरे हैं मोदी, इन दुर्गम जगहों पर कर चुके हैं चहलकदमी
Man vs Wild: ऐसा पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी ऐसी जगहों पर गए है जहां पर एक इंसान जाने से पहले 4 बार सोचेंगा। नेचर के बीच पहली बार नहीं उतरे हैं मोदी। इससे पहले इन जगहों पर कर चुकें हैं चहलकदमी।

कारगिल
पीएम मोदी एक ऐसा राजनेता है जोकि 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान वहा पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर करते हुए लिखा था, 'साल 1999 में करगिल युद्ध के दौरान मुझे करगिल जाने और अपने देश के वीर सिपाहियों के साथ एकजुटता दिखाने का सुनहरा मौका मिला था। यह वो समय था, जब मैं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी के लिए काम कर रहा था। करगिल की यात्रा और सैनिकों के साथ बातचीत के अनुभव को मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा।'