नई दिल्ली: आप पहली बार दिल्ली दर्शन की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए उत्सुकता के साथ-साथ कन्फ्यूजन वाली स्थिती भी पैदा कर सकती है। दिल्ली के साथ-साथ उसके आसपास इन जगहों पर घूमकर इस मौसम का मजा आप दोगुना कर सकते हैं। दिल्ली के आसपास के यह जगह टूरिस्ट प्लेस के हिसाब से काफी अच्छे हैं।
दिल्ली के आसपास या दिल्ली में कई तरह के घूमने वाली जगह है। हिस्टोरिकल के साथ-साथ कुछ अच्छे और एडवेंचरस प्लेस भी है। भारत की राजधानी दिल्ली के आसपास ऐसी जगहें हैं। जहां पर विदेशी पर्यटक भी यहां की संस्कृति और खूबसूरती और एडवेंचर के लिए खीचें चले आते है।
आप अपनी लाइफ को अगर एडवेंचर से भरपूर करना चाहते है साथ ही स्पोर्टस के बहुत शौकीन है, तो हम आज आपको ऐसी दुनिया में लेकर जाएगें जहां जाकर आप अपनी सभी तमन्नाओ को पूरा कर सकते है। जिन जगहों का हम जिक्र करने जा रहे है वहां आप रॉक क्लाइम्बिंग, रेत में स्कूटर, पैराग्लाइडिंग जैसे बहुत सी चीजे कर सकते है। जानिए दिल्ली के आसपास ऐसी कौन सी जगहें है।
जैसलमैर
जैससमैर को गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है। ये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है। ये जगह दिल्ली से 478 किलोमीट दूर है। यहां आपको रेतीले रेत में टैक्टर बाइक की सवारी भी मिलेगी। जो की आपके लिए बेहद रोमांचक होगा। अगर आप स्पोर्ट के शोकीन है तो ये जगह आपके लिए बेहद खास है। यहां आपको रेतीले रेत में गाड़ी को दौड़ाने का मौका भी मिलेगा। ये आपके लिए काफी एडवेंचर भी होगा।