IRCTC लेकर आया मां वैष्णो देवी के दर्शन का टूर पैकेज, ट्रेन में आने-जाने से लेकर होटल में रुकने तक का है इंतजाम
अगर आप वैष्णों देवी जाने की प्लानिंग कर रहे है तो इसके लिए भी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेशन लेकर आया है कई टूर पैकेज।

माता वैष्णोदेवी पूरे दिन दर्शन का पैकेज(Mata Vaishnodevi full day darshan package)
इस पैकेज में आपको थर्ड एसी में सफर करने को मिलेगा। इसके साथ ही वहां आपको आईआरसीटीसी गेस्ट हाउस या फिर संबंधित होटल में रोका जाएगा। यह ट्रेन भी दिल्ली से चलेगी जोकि शाम 5 बजकर 30 मिनट में निकलेगी। इसमें हर किसी का किराया 3365 रुपए प्रति व्यक्ति है।