साल 2019 बहुत जल्द अलविदा कहने वाला है। कुछ लोग फैमिली के साथ घर पर रहकर नए साल का स्वागत करते हैं तो वहीं कई लोग क्लब में जाकर पार्टी करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अपना बैग पैक करते हैं और घूमने निकल पड़ते हैं। अगर आप अभी तक ये डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि इस न्यू ईयर को कैसे सेलिब्रेट करें तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप धूमधाम से नए साल की सेलिब्रेशन पार्टी कर सकते हैं।
गोवा
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां देश-विदेश के लोग आते हैं। इस वजह से क्रिसमस से लेकर साल के आखिरी दिन तक यहां खूब भीड़ देखने को मिलती है। यहां का सनबर्न फेस्टिवल काफी फेमस है, जिसमें पॉपुलर डीजे की धुन पर हजारों लोग अपने कदम थिरकाते हैं। इसके अलावा कालवा, डोना पॉला, मिरमार समेत कई समुद्र तट अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं। यहां आसपास पणजी, दूधसागर वॉटरफॉल, ओल्ड गोवा, मालेगांव और चपोरा जैसी घूमने की जगहें भी हैं।
new year party destinations 2019
Year Ender 2019: 'बार्ड ऑफ ब्लड' से 'दिल्ली क्राइम' तक, इन वेब सीरीज ने बटोरी सुर्खियां
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
डलहौजी को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। यहां की पहाड़ों की वादियां और प्रकृति की खूबसूरती से नज़रे हटाना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में यहां बर्फ की चादर बिछी रहती है, जो इस जगह को और भी सुंदर बना देती है। अगर आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो 2 से 3 दिन के लिए डलहौजी का ट्रिप बना सकते हैं।
new year party destinations 2019
अगर आप पहले भी गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर चुके हैं और किसी नई जगह पर जाना चाहते हैं तो पुडुचेरी बेस्ट लोकेशन है। पुडुचेरी धीरे-धीरे गोवा को कॉम्पिटिशन देने के लिए तैयार हो रहा है। फ्रांसीसी और भारतीय संस्कृति का मिश्रण यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां कई पुरानी वास्तु कला भी देखने को मिलती है।