पीएम मोदी पहली बार किसी मस्जिद गए, जानिए सीदी सैयद मस्जिद के बारें में खास बातें
पीएम मोदी पहली बार किसी मस्जिद गए, जानिए सीदी सैयद मस्जिद के बारें में खास बातें
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 14, 2017 06:46 am IST, Updated : Sep 14, 2017 06:49 am IST
पहली बार पीएम मोदी किसी मस्जिद में गए है। इतना ही नहीं उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एब भी थे। दोनों नेता मशहूर सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे। पीएम मोदी ने प्रदानमंत्री को इस मस्जिद की अहमियत और इतिहास के बारे में बताया। जानिए इस मस्जिदके बारें में
sidi saiyyed mosque
आईआईएम, अहमदाबाद का लोगो बनाने की प्रेरणा इसी मस्जिद की जाली से मिली थी। कहा जाता है कि जब अंग्रेज़ भारत में काबिज हो गए तो उन्होंने इस मस्जिद की एक जाली निकाल ली थी और उसे ब्रिटिश म्यूज़ियम में रखवा दिया था। अंग्रेज़ इस मस्जिद का इस्तेमाल ऑफिस के तौर पर करते थे।
क़ादरी के मुताबिक रूस के आख़िरी क्राउन प्रिंस हो या फिर साल 1969 में ब्रिटने की महारानी एलिज़ाबेथ के साथ प्रिंस, सभी इस मस्जिद को लेकर दीवाने रहे हैं।
प्रिंस को जब सिल्वर मोमेंटो दिया गया, तो उस पर उन्होंने उकेरी हुई जाली देखी। जब इसके बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि ये सिदी सईद मस्जिद की जाली है।