अगर आप वीकेंड में कोई ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो दिल्ली के नजदीक है तो आप अमृतसर की ओर रुख कर सकते है। जी हां इसके लिए IRCTC एकदम मस्त प्लान लेकर आया है। यह टूर 4 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस टूर पैकेज में आप 2 दिन का है। जानें इस टूर पैकेज के बारे में।
कैसा है टूर पैकेज
यह टूर दिल्ली से सुबह 7 बजकर 20 मिनट में शुरु होगा। जिसके लिए आपको 6:45 में पहुंचना होगा। आपको स्वर्ण शताब्दी के द्वारा ले जाया जाएगा।
IRCTC लेकर आया मां वैष्णो देवी के दर्शन का टूर पैकेज, ट्रेन में आने-जाने से लेकर होटल में रुकने तक का है इंतजाम
दूसरे दिन ब्रेकफास्ट करने के बाद आप गोल्डन टेंपल और जलियावाला बाग देखेंगे और लंच के समय होटल वापस लौट आएंगे। इसके साथ ही शाम को अमृतसर रेलवे स्टेशन से शाम 4 बजकर 50 मिनट की शताब्दी पकड़कर वापस दिल्ली पहुंचेगे।