जब हमे वीकेंड मिलता है तो हम सुकून वाली जगहों की तरफ भागतेहैं। ऐसी जगहों को खोजने पर सबसे पहले पहाड़ों वाले डेस्टिनेशन ही सामने आते हैं। जिसमें हिमाचल ट्रिप सबसे बेस्ट लगती है। इसमें आप कुल्लू, मनाली जैसी जगहों पर घूमते है लेकिन आपको शायद ही पता हो कि मनाली के पास एक ऐसी बेहतरीन जगह है। जो आपका वीकेंड बेस्ट बना सकती हैं। इस जगह का नाम है नग्गर (Naggar)। जी हां करीब 500 साल पुराना यह नगर पहले राजा और रानियों के रहने की पसंदीदा जगह हुआ करती थी।
पटलिकुहल से थोड़ी दूर में बसे इस कस्बे को घूमने के लिए काफी चीज है। यहां पर आप कम से कम 2-3 दिन जरूर गुजारें। जिससे आप यहां की खूबसूरती को बहुत ही करीब से देख पाएंगे।
naggar best place to visit manali
पुराना किला
यहां पर नग्गर का किला है। यह किला करीब 500 साल पुराना माना जाता है। जिसका संचालन हिमाचल प्रदेश की सरकार कर रही है। इतना ही नहीं आप चाहे तो इस महल में रुक भी सकते है।
इस गैलरी में फेमस पेंटर निकोलस रोरिच की पेंटिग्स लगी हुई है। अगर आपको चित्रकारी का शौक है तो सबसे बेस्ट आपके लिए यही है। निकोलस हिमालय प्रदेश की कई जगहों पर घूमे है। जहां का खूबसूरत नजारा उन्होंने तस्वीरों में कैद किया है।