1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी से गुलज़ार हुआ झीलों का शहर, सर्दियों में यहां खूब बरसता है Snowfall, जानें कैसे पहुंचे?

अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी से गुलज़ार हुआ झीलों का शहर, सर्दियों में यहां खूब बरसता है Snowfall, जानें कैसे पहुंचे?

भारत की धरती का जन्नत कहे जाने वाले शहर में पहली बर्फबारी हुई। स्नोफॉल देखकर यहां घूमने आए पर्यटकों की ख़ुशी देखते ही बन रही है। चलिए जानते हैं झीलों के इस शहर में सर्दियों में कैसे पहुंचें?

कश्मीर में पहली बर्फबारी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कश्मीर में पहली बर्फबारी

अभी अक्टूबर का महीना शुरू ही हुआ है कि भारत का जन्नत कहा जाने वाला शहर कश्मीर में पहली बर्फ़बारी हुई है। मौसम की पहली बर्फबारी ने कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके ज़ोजिला पास की चोटी को रातोंरात बर्फ से ढक दिया। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8।0 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। जिससे उत्तरी कश्मीर का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक शांत शीतकालीन वंडरलैंड में बदल गया। कश्मीर के खूबसूरत नजारे इन दिनों देश भर से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के लिए स्वर्ग का एहसास दे रहे हैं। तो अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए जानते हैं यहां कैसे पहुंचें?

बर्फबारी के लिए नवंबर से जनवरी है बेहतरीन समय:

कश्मीर में नवंबर से जनवरी तक का मौसम वंडरलैंड से कम नहीं होता है। अगर आपको बर्फबारी और बर्फ से ढके पहाड़ पसंद हैं, तो यह महीना यहां जाने के लिए सबसे अच्छा है। गुलमर्ग जैसे स्थानों पर स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और अन्य सर्दियों की गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।

कैसे पहुंचे कश्मीर?

आप कश्मीर की यात्रा हवाई जहाज और ट्रेन दोनों से  कर सकते हैं। हवाई जहाज से दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ानें भर सकते हैं। कश्मीर पहुंचने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतर सकते हैं। मुंबई से जम्मू तक उड़ान का समय लगभग 2 घंटे से अधिक है। वहीं , ट्रेन से आप दिल्ली या मुंबई से जम्मू तक यात्रा कर सकते हैं और फिर वहां से बस या टैक्सी द्वारा श्रीनगर पहुँच सकते हैं।

कब कब जा सकते हैं कश्मीर?

कश्मीर जाने का समय आपकी चॉइस पर पर निर्भर करता है। यानी आपको जिस तरह का मौसम पसंद है आप उस हिसाब से वहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आपको हरे भरे पहाड़ और वादियां देखना पसंद है तो मार्च से अक्टूबर महीना आपके लिए बेस्ट है। जबकि दिसंबर से फरवरी के बीच का समय बर्फबारी और स्कीइंग के लिए परफेक्ट है। आप अपनी पसंद के अनुसार, हरी-भरी वादियाँ देखने के लिए मार्च से अगस्त और बर्फबारी के लिए सर्दी के महीनों को चुन सकते हैं।  

Latest Lifestyle News