1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. International Picnic Day: पिकनिक मनाने के लिए दिल्ली की ये जगहें हैं बेस्ट, दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर करें प्लान

International Picnic Day: पिकनिक मनाने के लिए दिल्ली की ये जगहें हैं बेस्ट, दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर करें प्लान

International Picnic Day: आज इंटरनेशनल पिकनिक डे के मौके पर जानते हैं कि आप दिल्ली में किन जगहों पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मना सकते हैं

पिकनिक दिवस 2026- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH पिकनिक दिवस 2026

अगर आप दिल्ली में कहीं घूमने और पिकनिक मानाने की जगह ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। आज  इंटरनेशनल पिकनिक डे के मौके पर हम दिल्ली की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। यहां आप अपने परिवार के साथ घंटों बैठकर लुत्फ़ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली की वो कौन सी जगहें हैं?

दिल्ली में पिकनिक के लिए बेस्ट जगहें

  • हुमायूं का मकबरा: अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो इतिहास से जुड़ी है तो आप यूनेस्को विश्व धरोहर हुमायूं का मकबरा जा सकते हैं। यह जगह पिकनिक के लिए भी शानदार है। इस मकबरे के चारों ओर विशाल बगीचे हैं, जो आराम से बैठकर पिकनिक मनाने के लिए बिल्कुल सही हैं। हुमायूं के मकबरे का प्रवेश टिकट 40 रुपए के आसपास है। वहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चे बिना किसी टिकट के जा सकते हैं।

  • सुंदर नर्सरी: सुंदर नर्सरी दिल्ली में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, हुमायूं के मकबरे से सटा हुआ 16 वीं शताब्दी का एक बेहद खूबसूरत पार्क है। सुंदर नर्सरी को यूं ही नर्सरी नहीं कहा जाता है। यहां पर आपको फूलों की कई किस्में मिल जाएगी। यह 90 एकड़ में फैला हरा-भरा हेरिटेज पार्क है। आपको यहां कई खूबसूरत मकबरे भी दिख जाएंगे। साथ ही यहां पर बेहद खूबसूरत लेक भी है।

  • लोधी गार्डन: पिकनिक मनाने के लिए लोधी गार्डन भी बहुत सुंदर जगह है। 90 एकड़ की ज़मीन पर फैले इस गार्डन में सिकंदर लोदी का मकबरा भी हैं। यह गार्डन सिर्फ पेड़ पौधों से ही हरा भरा नहीं है बल्कि आपको यहां कई पक्षी भी आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ख़ास बात यह है कि यहां जाने के लिए आपको फीस नहीं देना पड़ता है। आप यहां निशुल्क जा सकते हैं। यहां जाने का समय सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक है। आप यहां दोस्तों और अपने परिवार के साथ खूब लुत्फ़ उठा सकते हैं।

  • इंडिया गेट: आप चाहें तो इंडिया गेट भी पिकनिक मानाने जा सकते हैं। यह दिल्ली के सबसे बेहतरीन और ऐतिहासिक पिकनिक स्थलों में से एक है। इसके विशाल लॉन, हरी-भरी घास और भव्य संरचना परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहद सही जगह हैं।

  • हौज खास: हौज खास दिल्ली के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां डियर पार्क भी है जहां आपको हिरण, मोर, और खरगोश देखने को मिल सकते हैं। यह जगह प्रकृति के बीच में हैं लेकिन यहां आसपास आपको कई क्लब और महंगे महंगे रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे। तो इस तरह से यह जगह दोस्तों और परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट है। 

Latest Lifestyle News