1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन, यहां जाते ही मई की गर्मी हो जाएगी छूमंतर, दिल्ली से नहीं है ज़्यादा दूर

फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन, यहां जाते ही मई की गर्मी हो जाएगी छूमंतर, दिल्ली से नहीं है ज़्यादा दूर

अगर आप भीड़भाड़ और गर्मी से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो यह हिल स्टेशन आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है। यहां का मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

फैमिली ट्रिप - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH फैमिली ट्रिप

अगर मई की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आप किसी ठंडी और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मसूरी आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। पहाड़ों की ठंडी हवाएं, हरियाली से भरे नजारे और शांत माहौल इस जगह को फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यह हिल स्टेशन दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं है, इसलिए वीकेंड ट्रिप के लिए भी लोग इसे खूब पसंद करते हैं

क्यों खास है मसूरी?

मसूरी का सुहावना मौसम और खूबसूरत वादियां गर्मियों में सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं। मई-जून के दौरान यहां का तापमान काफी आरामदायक रहता है, जिससे गर्मी का एहसास लगभग गायब हो जाता है।

घूमने की जगहें

  • केम्प्टी फॉल: कैम्पटी फॉल लगभग 4500 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह अपने ठंडे पानी व प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है, जहाँ पर्यटक नहाने और पिकनिक का आनंद लेते हैं।

  • गन हिल: मसूरी में स्थित गन हिल प्वाइंट अपने हिमालयी दृश्यों, और रोपवे के अनुभव के लिए बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध है. 

  • मॉल रोड: मसूरी मॉल की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह लगभग 2.5 किमी लंबा यह रोड पिक्चर पैलेस से लेकर लाइब्रेरी तक फैला है, जहाँ से दून घाटी के खूबसूरत नज़ारे दिखते हैं। 

  • लाल टिब्बा: लाल टिब्बा मसूरी में लैंडौर क्षेत्र के डिपो हिल पर स्थित सबसे ऊँचा स्थान है। यह जगह शानदार सूर्योदय/सूर्यास्त, हिमालय की चोटियों के दृश्योंके लिए जानी जाती है। 

दिल्ली से कैसे पहुंचे?

दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 280 किलोमीटर है। आप सड़क, ट्रेन या बस के जरिए आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून है, जहां से मसूरी करीब 35 किलोमीटर दूर है।

Latest Lifestyle News