1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. आप भी हैं जंगल सफारी के शौकीन तो घूम आएं भारत की ये रोमांचक जगहें, सामने से दिखेंगे शेर, बाघ से लेकर हाथियों के झुंड

आप भी हैं जंगल सफारी के शौकीन तो घूम आएं भारत की ये रोमांचक जगहें, सामने से दिखेंगे शेर, बाघ से लेकर हाथियों के झुंड

Best Jungle Safari Places In Indial: अगर आपको भी इस मौसम में जंगल सफारी का अनुभव करना है तो भारत की इन कुछ बेहतरीन जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

जंगल सफारी- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH जंगल सफारी

अगर आप भी जंगल सफारी और जानवरों को करीब से देखने के शौकीन हैं, तो भारत में ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं जहाँ रोमांच और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घने जंगलों, खूबसूरत वादियों और शांत झीलों के बीच बाघ, शेर, हाथी और हिरण जैसे वन्यजीवों को खुले माहौल में देखना एक यादगार अनुभव बन जाता है। गर्मियों का मौसम सफारी के लिए खास माना जाता है, क्योंकि इस दौरान जानवर पानी के स्रोतों के आसपास ज्यादा दिखाई देते हैं।

सफारी के लिए भारत की जगहें हैं सबसे बेस्ट

  • रणथंभौर नेशनल पार्क: रणथंभौर नेशनल पार्क न केवल वन्यजीव प्रेमियों के लिए, बल्कि इतिहास और वास्तुकला के दीवानों के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। यहाँ के घने जंगल, अरावली और विंध्य पर्वत के साथ सुंदर झीलें शेर और बाघों के लिए एक बेहतरीन स्थान हैं। यहाँ की सफारी का अनुभव, विश्व स्तरीय होता है। गर्मी के मौसम में अगर आप यहां जाने का प्लान करते हैं तो आपको शेर और बाघों ज़रूर देखने को मिलेंगे।

  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है और वन्यजीव प्रेमियों के बीच इसकी अलग पहचान है। हिमालय की तलहटी में बसा यह पार्क नदी-घाटियों, ऊँची पहाड़ियों और विशाल घास के मैदानों से घिरा हुआ है। गर्मियों में यहाँ सफारी और ट्रैकिंग का अनुभव बेहद खास होता है, जहाँ आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करते हैं।

  • कान्हा नेशनल पार्क: कान्हा नेशनल पार्क अपने सुनहरे घास के मैदानों और घने साल के जंगलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस पार्क का विशाल आकार एक बेहद शानदार और यादगार लक्ज़री सफारी का अनुभव देता है। इस मौसम में गर्मी की वजह से जानवर सुबह-सवेरे और देर शाम को पानी पीने आते हैं, जिससे जिससे सफारी का रोमांच और भी बढ़ जाता है।

  • गिर नेशनल पार्क: गिर नेशनल पार्क एशियाई शेरों का आखिरी प्राकृतिक ठिकाना माना जाता है। यहाँ के सूखे जंगल, सुनहरे घास के मैदान और ऊबड़-खाबड़ रास्ते किसी अफ्रीकी सफारी जैसा अनुभव देते हैं। इस पार्क में शेरों को करीब से देखना हर वन्यजीव प्रेमी के लिए बेहद यादगार अनुभव साबित होता है।

Latest Lifestyle News