A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. गर्मियों में बच्चों के साथ कर रहे हैं घूमने का प्लान तो ट्रैवलिंग के दौरान भयंकर लू और उमस से कैसे करें बचाव?

गर्मियों में बच्चों के साथ कर रहे हैं घूमने का प्लान तो ट्रैवलिंग के दौरान भयंकर लू और उमस से कैसे करें बचाव?

Summer Travel Tips With Kids: गर्मियों की छुट्टी में अगर आप भी अपने बच्चों के साथ घूमने निकले हैं तो चलिए जानते हैं धूप और गर्मी से उनका बचाव कैसे करें?

बच्चों के साथ गर्मियों में ट्रैवल टिप्स- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH बच्चों के साथ गर्मियों में ट्रैवल टिप्स

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमने का प्लान बनाना जितना मजेदार होता है, उतना ही जरूरी होता है उनकी सेहत का खास ध्यान रखना। तेज धूप, भयंकर लू और उमस भरा मौसम बच्चों को जल्दी थका देता है और हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ जरूरी सावधानियां अपनाएं, तो ट्रैवल को सुरक्षित और एंजॉयेबल बनाया जा सकता है।

बच्चों के साथ घूमते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सही टाइम पर करें ट्रैवल: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमने निकले है तो कोशिश करें कि सफर सुबह जल्दी या शाम के समय करें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच की तेज धूप से बच्चों को दूर रखें।

  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें: अगर आप गर्मियों में बच्चों के साथ घूमने निकले है तो उन्हें धूप से बचाने के लिए बाहर निकलने से पहले उनकी स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं और हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं।

  • हाइड्रेशन है सबसे जरूरी: घूमते समय प्यास बहुत ज़्यादा लगती है इसलिए अपने साथ पानी का बोतल रखें। साथ ही बच्चों को बार-बार पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या जूस देते रहें। डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ये सबसे जरूरी है।

  • ढीले और हल्के कपड़े पहनाएं: गर्मियों में घूमते समय अपने और बच्चों के कपड़ों के चुनाव का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चों को कॉटन के हल्के रंग के कपड़े पहनाएं। साथ में टोपी, कैप या सनग्लासेस जरूर रखें ताकि धूप से बचाव हो सके।

  • सफर में रखें जरूरी चीजें: बच्चों के साथ ट्रैवेल करते समय पानी की बोतल, ORS, वेट वाइप्स, टिश्यू, छोटा तौलिया और फर्स्ट-एड किट जरूर साथ रखें। बच्चों के साथ यात्रा करते समय सुरक्षा और आराम के लिए इन चीजों का होना बहुत जरूरी है।

  •  ढेर सारे स्नैक्स रखें: सही समय पर दिए गए स्नैक की ताकत को कभी कम न आँकें। कई तरह के हेल्दी ऑप्शन पैक करें, और उन्हें आसानी से पहुँच में रखें। जैसे फलों के पाउच, क्रैकर्स,` चीज़ स्टिक्स, और ढेर सारा पानी। बहुत ज़्यादा मीठे स्नैक्स से बचें, जिनसे बच्चों में बहुत ज़्यादा फुर्ती आ सकती है और फिर अचानक से सुस्ती छा सकती है। खासकर तब, जब आप कार या हवाई जहाज़ की सीट पर ही बैठे हों।

Latest Lifestyle News