बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय क्या है? जान लीजिए क्या है नई टाइमिंग
बांके बिहारी देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां रोजाना लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में अगर आप बांके बिहारी के दर्शन करने जा रहे हैं तो यहां जान लें क्या है दर्शन करने का समय और कब होती है आरती है।
बांके बिहारी मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले के वृंदावन धाम में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध और प्राचीन हिंदू मंदिर है। ये वो पावन धाम है जहां हर दिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लग जाती है। यदि आप कान्हा की लीला का केंद्र माने जाने वाली वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल बांके बिहारी मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। ये बदलाव हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी के फैसले और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश अनुसार किया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का क्या है नया समय।
बांके बिहारी के दर्शन और आरती का समय
बांके बिहारी के दर्शन और आरती के लिए अब श्रद्धालुओं को नए समय के हिसाब से प्लान करने की जरूरत होगी। बांके बिहारी मंदिर का नया दर्शन शेड्यूल 30 सितंबर 2025 से लागू हो चुका है। सेवा दर्शन खुलने का वक्त सुबह 7 बजे और श्रृंगार आरती का समय सुबह 7:10 बजे है। वहीं, राजभोग आरती दोपहर 12:25 बजे होगी। बांके बिहारी के दर्शन दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएंगे। वहीं, शाम की सेवा दर्शन खुलने का समय शाम 4:15 बजे है। शयन आरती रात 9:25 बजे होगी। दर्शन बंद करने का समय रात 9:30 बजे रहेगा। ध्यान देने के बाद यह नया समय है। सर्दियों और गर्मियों के मौसम के अनुसार, साथ ही प्रमुख त्योहारों पर (जैसे जन्माष्टमी या होली) दर्शन के समय में परिवर्तन होता रहता है। आपको अपनी यात्रा से पहले सटीक समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
सर्दियों में कब होगी आरती और कब होंगे दर्शन
अगर आप सर्दियों में बांके बिहारी जी के दर्शन करने जा रहे हैं सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक उनकी आरती में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इसके बाद आप 8:15 से 1:30 बजे तक उनका दर्शन और पूजा कर सकेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 से 1:45 तक फिर आरती होगी। सर्दियों में बांके बिहारी जी का मंदिर शाम को 4 से 9 बजे तक आमजन के दर्शन के लिए खुला रहेगा और रात को 9 से 9:15 तक आरती होगी।
| ये भी पढ़ें: |
| बांके बिहारी के दर्शन करने कैसे पहुंचे, कार, बाइक या ट्रेन से मात्र 2 घंटे में जा सकते हैं वृंदावन |
| |
