1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. फरवरी में घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं, यहां सुहावना होता है मौसम, अभी बना लें प्लान

फरवरी में घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं, यहां सुहावना होता है मौसम, अभी बना लें प्लान

Best Tourist Place In February: फरवरी का मौसम घूमने के लिए बेस्ट होता है। इस वक्त न ज्यादा सर्दी होती और न ही गर्मी, ऐसे में आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। ये हैं फरवरी में घूमने के लिए बेस्ट जगह।

फरवरी में घूमने की जगह- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK फरवरी में घूमने की जगह

जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है लेकिन फरवरी आते ही मौसम सुहावना हो जाता है। अगर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम के हिसाब से फरवरी का महीना बेस्ट होता है। आप हिल स्टेशन जा सकते हैं जहां आपको ताजा बर्फ देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्लेन में यूपी और राजस्थान जैसे शहरों को एक्सप्लोर करने के लिए फरवरी का मौसम अच्छा होता है। हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां फरवरी में आप अपने परिवार के साथ कुछ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। 

फरवरी में घूमने के लिए जगह  (Best Place To Visit In February)

कच्छ- फरवरी में घूमने के लिए गुजरात का कच्छ बेहतरीन प्लेस है। फरवरी में कच्छ के रण फेस्टिवल का आयोजन होता है। ये फेस्टिवल पूरे 2 महीने तक चलता है। आप यहां लोकल कलाकारों के आर्ट और कल्चर देख सकते हैं। कच्छ में एक वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी है, जिसे आप देख सकते हैं। 

लोचेन- अगर आपको बर्फबारी देखने का मन है तो सिक्किम के एक छोटे-से शहर लाचेन घूमने जा सकते हैं। लाचेन के पास ही एक और खूबसूरत जगह लाचुंग है। यहां फरवरी में भी आपको बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। यहां आप लाचुंग मोनेस्ट्री को देख सकते हैं, लेप्चा जनजातियों के साथ रह सकते हैं। युमे सैमडोंग का ट्रेक कर सकते हैं। गुवाहटी एयरपोर्ट इसके सबसे नजदीक है।

आगरा- अगर आपको बहुत ज्यादा दूर घूमने जाने का प्लान नहीं करना है तो दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग 1-2 दिन की ट्रिप प्लान करके आगरा घूमने जा सकते हैं। आगरा में ताज महल देखने के लिए फरवरी का मौसम सबसे अच्छा होता है। इसके बाद आप फतेहपुर सीकरी घूमने जा सकते हैं। आगरा का लाल किला भी घूमकर आ सकते हैं।

खुजराहो- कला प्रेमी हैं तो मध्य प्रदेश के खजुराहो जा सकते हैं। गर्मियों में खुजराहो काफी गर्म हो जाता है इसलिए फरवरी में ही घूमने का प्लान कर लें। खजुराहो के मंदिर और मंदिरों पर बनी मूर्तियां देखने देश विदेश से लोग आते हैं। आप यहां खजुराहो मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, पन्ना नेशनल रिजर्व, रानेह वाटरफॉल और अजिगढ़ का किला देख सकते हैं।

मनाली- अगर आपको बर्फीली पहाड़ियां पसंद है तो मनाली घूमने का प्लान कर सकते हैं। कई बार फरवरी महीने में भी ताजा बर्फबारी देखने को मिल जाती है। फरवरी में कुल्लू मनाली के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढके होते हैं। ये नजारा आपको काफी आकर्षित करेगा।

 

Latest Lifestyle News