1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मार्च की शुरुआत में किस हिल स्टेशन को करें एक्सप्लोर, साफ आसमान-सुहावना मौसम, देखने लायक होगा नजारा

मार्च की शुरुआत में किस हिल स्टेशन को करें एक्सप्लोर, साफ आसमान-सुहावना मौसम, देखने लायक होगा नजारा

Which hill station to explore in early March: अगर आप मार्च की शुरुआत में कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इस जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन- India TV Hindi
Image Source : DARJEELINGTIPS/INSTA बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन

क्या आप बहुत ज्यादा सर्दी या फिर बहुत ज्यादा गर्मी में घूमने की जगह सुहावने मौसम का इंतजार करते हैं? अगर हां, तो फरवरी और मार्च का महीना कई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां पर आप फरवरी-मार्च के महीने में जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हिल स्टेशन को 'पहाड़ों की रानी' और 'वज्र की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है।

दार्जिलिंग को करें एक्सप्लोर- पहाड़ों की रानी पढ़ते ही आपके दिमाग में भी मसूरी का नाम आ रहा होगा। लेकिन हम मसूरी की नहीं बल्कि दार्जिलिंग की बात कर रहे हैं। अगर आप कभी भी दार्जिलिंग नहीं गए हैं, तो मार्च के महीने में आपको इस हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। दार्जिलिंग खूबसूरत चाय बागानों के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है।

सुंदरता पर हार बैठेंगे दिल- दार्जिलिंग की सुंदरता किसी का भी दिल जीत सकती है। इस बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने के लिए न केवल देश से बल्कि विदेश से भी कई टूरिस्ट्स आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप फरवरी या फिर मार्च के महीने में दार्जिलिंग जाते हैं, तो इस दौरान इस हिल स्टेशन में आपको सुहावना मौसम, साफ आसमान और रोडोडेंड्रोन के फूल देखने का मौका मिल सकता है। 

घूमने की एक से बढ़कर एक जगह- दार्जिलिंग में स्थित कुछ पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस के बारे में भी जान लेते हैं। आपको टाइगर हिल से सूर्योदय जरूर देखना चाहिए। इसके अलावा आप जब भी दार्जिलिंग आएं, तब टॉय ट्रेन की सवारी जरूर करें। बतासिया लूप, चाय के बागान और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को भी दार्जिलिंग की पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है। आपको पीस पैगोडा को एक्सप्लोर करने का मौका भी नहीं छोड़ना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News