1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. मार्च में कौन-कौन सी जगह घूमने के लिए हैं बेस्ट, बना लीजिए प्लान, मिलेगा सुकून ही सुकून

मार्च में कौन-कौन सी जगह घूमने के लिए हैं बेस्ट, बना लीजिए प्लान, मिलेगा सुकून ही सुकून

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 18, 2026 08:45 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 09:00 pm IST

Best Places To Visit In March: क्या आप भी अगले महीने में कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो आप इन टूरिस्ट प्लेस में से किसी भी एक जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं।

मार्च में कहां घूमने जाएं?- India TV Hindi
मार्च में कहां घूमने जाएं? Image Source : FREEPIK

भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बेहद खूबसूरत जगह हैं। अगर आप मौसम के हिसाब से अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं, तो आप जगह की वाइब को ज्यादा अच्छी तरह से महसूस कर पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मार्च के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप किन-किन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आप अगले महीने यानी मार्च में इनमें से किसी भी एक जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड- अगर आप कभी भी ऋषिकेश नहीं गए हैं, तो आपको कम से कम एक बार इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। गंगा के किनारे बैठकर आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। अगर आपको एडवेंचरस एक्टिविटीज करना पसंद हैं, तो आप ऋषिकेश में राफ्टिंग का मजा उठा सकते हैं। इस जगह की आध्यात्मिक शांति टूरिस्ट्स की अच्छी खासी तादाद को काफी ज्यादा आकर्षित करती है।

एक्सप्लोर करें गोआ- अगर आप अपने दोस्तों के साथ या फिर अकेले किसी जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो गोआ भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च से गोआ में गर्मी की शुरुआत हो जाती है। सबसे अच्छी बात ये है कि मार्च के महीने में इस जगह पर टूरिस्ट्स की कम भीड़ दिखाई देती है। अगर आप कम भीड़भाड़ वाली जगह पर जाना चाहते हैं, तो गोआ जाने का प्लान बना सकते हैं।

मथुरा-वृंदावन, उत्तर प्रदेश- साल भर मथुरा-वृंदावन में अच्छी खासी भीड़ नजर आती है। लेकिन होली के दौरान मथुरा-वृंदावन की वाइब ही कुछ और होती है। मथुरा-वृंदावन की होली केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप होली के त्यौहार को एंजॉय करना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुभव के लिए मथुरा-वृंदावन से बेहतर कोई जगह नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल