1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. अवैध संबंधों के शक में खूनी वारदात, सीहोर में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अवैध संबंधों के शक में खूनी वारदात, सीहोर में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के सीहोर में दिनदहाड़े 32 साल के एक आदमी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार युवक का मर्डर अवैध संबंधों के शक के कारण किया गया।

crime news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सीएसपी सीहोर श्रीमती डॉ अभिनंदन शर्मा और मृत पुरुष

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से हाल ही में खबर आई थी कि लिव-इन पार्टनर ने महिला की चाकू से हत्या कर दी, जिसके बाद से मोहल्ले में हलचल मच गई है। अब मप्र से एक और दुखद हत्या की खबर सामने आई है। ​सीहोर के ग्राम पचामा में आज दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ बैंक के पास दिनदहाड़े एक 32 साल के युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। सरेआम हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान ग्राम पचामा निवासी बबलू मालवीय के रूप में हुई है।

बबलू मालवीय का हत्यारा कौन?

मध्य प्रदेश के सीहोर के ग्राम पचामा में बैंक के पास दिनदहाड़े इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को कॉल किया। हालांकि, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ​मृतक की पहचान 32 साल के बबलू मालवीय के रूप में हुई। ​इस हत्या का आरोप ग्राम बारवाखेड़ी के निवासी प्रताप पर लगा है।​ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके रवाना हो गई है।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह?

पुलिस से मिली अब तक की जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप ग्राम बारवाखेड़ी के रहने वाले प्रताप नाम के व्यक्ति पर लगा है। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हत्या के पीछे मृतक बबलू की पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते आज दोपहर आरोपी ने बबलू को निशाना बनाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।

​पुलिस ने हत्या की जांच की शुरू

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम दलबल के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की विस्तृत तफ्तीश में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और आरोपी प्रताप की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी।

(राहुल मालवीय)

ये भी पढे़ं-

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पुलिस हिरासत में चालक

इंदौर दूसरी शादी करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, प्रेमिका हुई घायल, भाई का रो-रो हुआ बुरा हाल