1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दिव्यांग मां का बड़बड़ाना नहीं आया रास, शराबी बेटे ने जिंदा जलाया; तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

दिव्यांग मां का बड़बड़ाना नहीं आया रास, शराबी बेटे ने जिंदा जलाया; तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के देवास में एक शराबी बेटे ने दिव्यांग मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। महिला ने अपने बेटे के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी बेटे ने अपनी दिव्यांग मां को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि बेटे को दिव्यांग मां का बड़बड़ाना रास नहीं आया। बेटे ने अपनी मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। महिला ने अपने बेटे के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

मां-बेटे का विवाद हो गया

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी आज जिला कोर्ट में पेशी है। दरअसल, पटेल मोहल्ले में रहने वाली बीकन बाई का अपने बेटे धन सिंह से विवाद हो गया। इसके बाद बिस्तर पर लेटी मां लगातार बड़बड़ाती रही। यह बात धन सिंह को रास नहीं आई। धन सिंह ने पहले अपनी मां को बिस्तर से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर आग लगा दी। 

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

पुलिस के मुताबिक, मां बुरी तरह जल गई और उसकी मौत हो गई। आरोपी अर्ध विक्षिप्त होने के साथ ही शराबी भी बताया गया है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उदयपुर के थाना प्रभारी बी वीरा ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। (IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-