A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जोरदार धमाके के साथ फटा गीजर, छत समेत टूट गई मकान की दीवार; सहम गए लोग

जोरदार धमाके के साथ फटा गीजर, छत समेत टूट गई मकान की दीवार; सहम गए लोग

एमपी के आगर मालवा जिले में एक गैस गीजर फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए। वहीं धमाके की वजह से मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

धमाके की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT धमाके की वजह से क्षतिग्रस्त हुआ मकान।

आगर मालवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले के कानड़ कस्बे में अचानक जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक घर में पानी गर्म करने वाले गीजर के फटने की वजह से यह धमाका हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस धमाके के दौरान घर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं। इस हादे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

जोरदार आवाज के साथ फटा गीजर

दरअसल, जिले के कानड़ कस्बे में एक घर के अंदर अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि पानी गर्म करने वाला गीजर अचानक फट गया, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत भी टूटकर गिर गई है। इसके अलावा छत पर बनी रेलिंग तक मुड़ गई है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। 

क्षतिग्रस्त हुआ मकान का हिस्सा

तेज धमाके के कारण मकान की एक दीवार टूटकर बिखर गई और घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित बच गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गीजर में तकनीकी खराबी के चलते विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। (इनपुट- राम यादव)

यह भी पढ़ें-

बकरी के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, करता रहा दुलार; VIDEO हो रहा वायरल