1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जहरीली गैस की चपेट में आए एक ही परिवार के 7 लोग, चार की हुई मौत

जहरीली गैस की चपेट में आए एक ही परिवार के 7 लोग, चार की हुई मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 01, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 09:19 pm IST

बिहार के हाजीपुर में एक ही परिवार के सात लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत। - India TV Hindi
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं। ऐसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि शौचालय के टैंक में एक व्यक्ति गिरा, उसे बचाने के लिए एक-एक करके लोग गए और वह भी टैंक में बेहोश होकर गिर गए। 

चार लोगों की हुई मौत

दरअसल, वैशाली जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया है। घटना सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि एक-एक कर दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी शौचालय की टंकी के सोखता में चले गए, जहां जहरीले गैस के कारण दम घुटने से सभी की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बीते सप्ताह थी शादी

दुखद बात यह है कि इस हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जिनमें से राहुल की शादी 24 फरवरी को हुई थी और शादी के एक सप्ताह के अंदर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल आनंद कुमार, राहुल कुमार और पंकज कुमार आपस में भाई हैं जबकि मृतक प्रियांशु, आनंद कुमार का पुत्र था। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम रामबाबू बैठा और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे है और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। (इनपुट- राजा बाबू)

यह भी पढ़ें-

पेंशन लेने गए बुजुर्ग की बैंक में ही थम गई सांसें, मौत का CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।