1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पेंशन लेने गए बुजुर्ग की बैंक में ही थम गई सांसें, मौत का CCTV फुटेज आया सामने

पेंशन लेने गए बुजुर्ग की बैंक में ही थम गई सांसें, मौत का CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 01, 2026 07:45 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 07:45 pm IST

यूपी के हापुड़ में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बैंक में अचानक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बैंक में खड़े बुजुर्ग की हुई मौत। - India TV Hindi
बैंक में खड़े बुजुर्ग की हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बैंक में अपनी पेंशन लेने गए एक बुजुर्ग की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर अचानक बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता बढ़ा दी है। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग अचानक से जमीन पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। 

पेंशन लेने बैंक गया था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अशफाक के रूप में हुई है, जो नगर पालिका से रिटायर्ड कर्मचारी थे। शनिवार को अशफाक अपनी पेंशन के काम से नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग बैंक के अंदर अपना काम करा रहे थे। तभी अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वह लड़खड़ाते हुए सीधे फर्श पर गिर पड़े। बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। 

सामने आया वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग सामान्य रूप से खड़े थे, तभी अचानक शारीरिक असहजता के कारण वह संतुलन खो बैठे और सीधे जमीन पर गिर गए। बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच इस मंजर को देखकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, अशफाक नगर पालिका से रिटायर होने के बाद अपनी पेंशन के सहारे जीवन यापन कर रहे थे। शनिवार को भी वह इसी सिलसिले में बैंक आए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। (इनपुट- निशांक शर्मा)

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार भी सौंपे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।