1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. '1 लाख दो, नहीं तो...', युवती की AI से न्यूड फोटो बनाकर डाक से घर भेजी, WhatsApp पर रिश्तेदारों को भी किया वायरल

'1 लाख दो, नहीं तो...', युवती की AI से न्यूड फोटो बनाकर डाक से घर भेजी, WhatsApp पर रिश्तेदारों को भी किया वायरल

AI के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सिरफिरे ने युवती की AI से न्यूड फोटो बनाकर उसके घर और उसके रिश्तेदारों को भेज दी। परेशान युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

AI से ब्लैकमेलिंग का मामला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT AI से ब्लैकमेलिंग का मामला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के दुरुपयोग का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक सिरफिरे ने एक 24 वर्षीय युवती की AI से न्यूड फोटो बनाकर उसे लिफाफे में डालकर डाक के जरिए उसके घर भेज दिया। इसके साथ ही, सिरफिरे आरोपी ने उस न्यूड तस्वीर को वॉट्सऐप के जरिए उसके रिश्तेदारों को भी भेज दी। आरोपी के इस हरकत से परेशान युवती ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मामला ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू मोहन नगर का है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि बीती 21 मई को उसके घर डाक के जरिए एक लिफाफा आया। जब उसने लिफाफा खोला, तो उसके होश उड़ गए। उसमें AI से बनाई गई एक लड़के के साथ उसकी आपत्तिजनक फोटो थी। लिफाफे के पीछे लिखा था, "तुम मुझे एक लाख रुपये दो, नहीं तो मैं तुम्हारी ये न्यूड फोटो वायरल कर दूंगा।"

युवती के पिता ने कॉल किया तो आरोपी ने...

बदनामी के डर से युवती पहले तो चुप रही, लेकिन जब वह डिप्रेशन में दिखने लगी, तो पिता ने उससे सख्ती से पूछताछ की। युवती ने रोते हुए पिता को पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद पिता ने लिफाफे पर लिखे नंबर पर संपर्क किया, तो फोन उठाने वाले ने अपना नाम नितिन बताया और कहा कि उसकी पत्नी और दोस्त के वॉट्सऐप नंबर पर ये फोटो आई है। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती की ताई और अन्य रिश्तेदारों के वॉट्सऐप पर भी ये फोटो भेज दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार युवती ने हिम्मत जुटाई और परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और वॉट्सऐप नंबर को आधार बनाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से नंबर को ट्रेस कर आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी की कोशिशों में जुट गई है।

(रिपोर्ट- भूपेंद्र भदौरिया)

ये भी पढ़ें-

Ex-गर्लफ्रेंड के बाल खींचकर सड़क पर घसीटा, भागते हुए सोसाइटी के गेट में मारी टक्कर; दिल्ली पुलिस के सिपाही की करतूत CCTV में कैद

5 साल बाद यूं सुलझी अशपाक के कत्ल की मिस्ट्री, दोस्तों ने होटल में बुलाकर मारा और खाई में बाइक के साथ फेंक दी थी लाश