1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंस्टाग्राम पर चैटिंग के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज

इंस्टाग्राम पर चैटिंग के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज

ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे शक था कि पत्नी इंस्टाग्राम के जरिए किसी और से चैटिंग कर रही थी। फिलहाल घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

चैटिंग के शक में पति ने पत्नी पर किया हमला।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चैटिंग के शक में पति ने पत्नी पर किया हमला।

ग्वालियर: जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र ने एक शख्स ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी। पति को उसका किसी के साथ अफेयर होने के संदेह था। इसी संदेह में पति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक चार महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मायके पहुंचकर किया हमला

दरअसल, जनकगंज थाना क्षेत्र के बावन पाएगा इलाके में निशा अहिरवार नामक महिला का मायका है। कुछ दिनों पहले उसका पति विकास पाल से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह मायके रह रही थी। रविवार रात निशा जब मायके में सो रही थी, तभी शराब के नशे में पति विकास पाल आ पहुंचा। पहले उसने निशा के बाल काटे और उसके बाद निशा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से निशा के चेहरे, पीठ और हाथ में गहरे घाव हो गए हैं। हमले की वजह निशा का इंस्टाग्राम पर चैटिंग करना बताया जा रहा है। विकास को निशा पर संदेह था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है और वह उससे चैटिंग करती है। वारदात के बाद आरोपी विकास मौके से भाग निकला।

चार महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक विकास पेशे से मजदूर है और ठेला लगाकर जीवन यापन करता है। बताया गया कि निशा ने चार माह पहले विकास से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह को लेकर दोनों के परिवार राजी नहीं थे। विकास गोल पहाड़िया इलाके का रहने वाला है। वहीं घटना के दौरान घर में निशा के अलावा उसकी बहने थीं, जबकि मां क्रांति बाजार गई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल निशा को ज्यारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल निशा की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी विकास पाल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। (इनपुट- भूपेन्द्र भदौरिया)

यह भी पढ़ें-

नवी मुंबई में कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से की छेड़छाड़, कपड़े उतारने की कोशिश; मामला दर्ज