1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बेटे के गायब होने पर पहले पति ने दूसरे पति पर किया चाकू से हमला, VIP मूवमेंट की उड़ी अफवाह; CCTV में कैद हुई खूनी घटना

बेटे के गायब होने पर पहले पति ने दूसरे पति पर किया चाकू से हमला, VIP मूवमेंट की उड़ी अफवाह; CCTV में कैद हुई खूनी घटना

 Reported By: Yogendra Tiwari Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 10, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 06:46 pm IST

महिला के पहले पति गणेश वानखेड़े ने उसके वर्तमान पति आकाश गुलाब राव ढोमने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से बेटे के लापता होने को लेकर विवाद चल रहा था।

बेटे के गायब होने से बौखलाया शख्स- India TV Hindi
बेटे के गायब होने से बौखलाया शख्स Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के नागपुर के आयचित मंदिर बस स्टॉप के पीछे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बच्चे के लापता होने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के पहले पति ने उसके वर्तमान पति पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वर्तमान पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 1 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने पहले पति गणेश वानखेड़े को छोड़कर आकाश गुलाब राव ढोमने (दूसरे पति) के साथ रह रही थी। महिला अपने बच्चे के साथ ही रह रही थी, जो उसके पहले पति से हैं। कुछ दिनों से एक बच्चे के लापता होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी गणेश वानखेड़े ने आयचित मंदिर के पास एक गली में आकाश पर चाकू से हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया।

बड़कस चौक पर फैली अफवाह?

घटना के बाद घायल आकाश ऑटो पकड़ने के लिए मुख्य सड़क पर स्थित बड़कस चौक पहुंचा। चौक के पास खून के धब्बे और एक खून से लथपथ एक्टिवा गाड़ी देखकर लोगों में गलतफहमी फैल गई। देखते ही देखते यह अफवाह उड़ गई कि यह घटना किसी वीआईपी मूवमेंट के दौरान हुई है।

वीआईपी मूवमेंट के बाद सड़क क्लियर थी: पुलिस

पुलिस उपायुक्त (DCP) राहुल मदने ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का काफिला बड़कस चौक से पहले ही गुजर चुका था और पुलिस ने ट्रैफिक पूरी तरह से सुचारू कर दिया था। यह घटना वीआईपी रूट पर नहीं, बल्कि आयचित मंदिर के पास एक अंदरूनी गली में हुई थी। घायल व्यक्ति केवल ऑटो पकड़ने के लिए बड़कस चौक आया था।

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दूसरा पति

घायल अवस्था में आकाश ने बड़कस चौक से ऑटो पकड़ा और इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर पुलिस ने तत्परता दिखाई और घटना के महज 1 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गणेश वानखेड़े को हिरासत में ले लिया। महिला का पहला पति मुख्य आरोपी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की आगे की कानूनी जांच कर रही है। एक सनसनीखेज खबर महाराष्ट्र के बारामती से सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति को जिंदा दफनाने के लिए घर में उसकी कब्र बना दी।

ये भी पढ़ें-

राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, 5300+ आए आवेदन, जानें कब है इंटरव्यू

भगवान श्रीकृष्ण दुनिया के सबसे बड़े Gen Z हैं, 12 साल की उम्र में किए थे बड़े-बड़े काम: श्रीराम तिवारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।