इंदौर के राऊ-रंगवासा रेलवे ब्रिज से वायरल हुए लोको पायलट का वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वायरल वीडियो के बाद काफी हलचल मच गई और रेलवे की कार्यप्रणाली के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठने लगे। वीडियो में एक लोको पायलट का समोसे खरीदने के लिए सड़क किनारे एक दुकान के पास ट्रेन रोकना इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना की काफी आलोचना हो रही है और सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी जताई जा रही है। रेलवे अधिकारी ने मामले की जांच करने के बाद अब इस वायरल वीडियो का सच बताया है।
वायरल वीडियो पर रेलवे ने जारी किया क्लेरिफिकेशन
यह घटना इंदौर-महू DEMU ट्रेन से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इंदौर के पास राऊ के रंगवासा रोड इलाके का बताया जा रहा है। इंदौर-महू के बीच चलने वाली DEMU ट्रेन से जुड़े इस वीडियो में कितना सच दिखाया गया है। यह रेलवे ने अपने क्लेरिफिकेशन में बता दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी और लोको पायलट के चढ़ने के बाद ट्रेन आगे बढ़ती है। इस पर रेलवे ने अपने क्लेरिफिकेशन में कहा:
'यह एक मालगाड़ी है। रेलवे ट्रैक पर आगे कुछ मरम्मत का काम चल रहा है इसीलिए यहां पर गाड़ी को कभी कभी कुछ समय के लिए रोका जाता था। सिग्नल रेड होने की वजह से जब गाड़ी रुकी तो एक लोको पायलट उतरा और खाने के लिए समोसे लेकर वापस आ गया इसी घटना का लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।'
जांच के बाद होगी कार्रवाई
लोको पायलट के वायरल वीडियो पर रेलवे का क्लेरिफिकेशन आने से पहले रेलवे के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर मुकेश कुमार ने कहा था कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसे सीनियर अधिकारियों को भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर यह साबित होता है कि लोको पायलट ने बिना किसी कारण सिग्नल या ऑपरेशनल जरूरत के ट्रेन रोकी और निजी काम से केबिन से बाहर चला गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं - समोसे-कचौरी की दीवानगी, नाश्ते के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन? इंदौर-महू डेमू का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग
Video: छतरी लगाए रेलवे ट्रैक पर ही सो गया शख्स, लोको पायलट की नजर पड़ी तो ट्रेन रोककर उसे जगाया