1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. समोसे-कचौरी की दीवानगी, नाश्ते के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन? इंदौर-महू डेमू का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

समोसे-कचौरी की दीवानगी, नाश्ते के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन? इंदौर-महू डेमू का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 07, 2026 06:10 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 06:18 pm IST

इंदौर के राऊ-रंगवासा रेलवे ब्रिज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलता जा रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि लोको पायलट ने समोसे-कचौरी के लिए ट्रेन रोक दी। अब इस वायरल वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है और वायरल वीडियो ने रेलवे कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

mp news- India TV Hindi
इंदौर राऊ-रंगवासा रेलवे ब्रिज पर समोसे के लिए रुकी ट्रेन! Image Source : INDIA TV

इंदौर-महू रेलखंड पर चलने वाली डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन का लोको पायलट रोजाना रास्ते में कुछ मिनट के लिए ट्रेन रोकता है और ट्रेन से नीचे उतरकर समोसे खरीदता है। वायरल हो रहे वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है और लोको पायलट की इस लापरवाही ने लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं इस दावे ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। लोग इस वायरल वीडियो को देखने के बाद जांच की मांग उठा रहे हैं।

इंदौर के राऊ-रंगवासा रेलवे ब्रिज का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना इंदौर और महू के बीच राऊ क्षेत्र के रंगवासा रोड के पास की बताई जा रही है। वीडियो में ब्रिज पर ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी दिखाई देती है और दावा किया जा रहा है कि लोको पायलट रोजाना ट्रेन रोकता है और फिर ट्रेन से उतरकर पास की दुकान से समोसे खरीदता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये लोको पायलट का रोजना का काम है, जिसके चलते ट्रेन तय समय से लगभग 10 मिनट तक लेट हो जाती है। वहीं इस वीडियो ने लोगों के बीच ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रहवासियों ने बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कुछ रहवासियों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। रहवासियों ने लोको पायलट का समोसे खरीदते और फिर ट्रेन की ओर वापस जाते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग रेलवे से पूरे मामले की जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले की हो रही जांच

हालांकि, अब तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसमें दिखाई जा रही घटना नियमित रूप से होती है या नहीं। रेलवे की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि वीडियो में किए जा रहे दावे सही साबित होते हैं, तो यह यात्रियों की सुविधा, समयपालन और रेलवे की कार्यप्रणाली से जुड़ा गंभीर मामला माना जाएगा। फिलहाल पूरा मामला वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों पर आधारित है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार है।

(Report- Bharat Patil)

ये भी पढ़ेंः इंदौर में ममता शर्मसार! झूठी शान के लिए लाडली की हत्या, मां-भाई ने रची खौफनाक साजिश, ऐसे हुए बेनकाब

एमपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की एंट्री पर बवाल, भोपाल में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।